विश्व / पाकिस्तान / पेशावर में लगेगा महाराजा रंजीत सिंह का पोर्ट्रेट, खैबर-पख्तूनख्वा प्रशासन ने मंजूरी दी

Dainik Bhaskar : Mar 13, 2019, 10:47 AM
पेशावर. संयुक्त पंजाब के पहले सिख प्रशासक महाराजा रंजीत सिंह का पोर्ट्रेट अब पेशावर स्थित बाला हिसार फोर्ट की आर्ट गैलरी में लगेगा। स्थानीय सिख समुदाय काफी समय से इसकी मांग कर रहा था। खैबर-पख्तूनख्वा राज्य के प्रशासन ने सिख प्रतिनिधियों के साथ बैठक के बाद पोर्ट्रेट लगाने के प्रस्ताव को मंजूरी दी। ये फैसला मेजर जनरल राहत नसीम, इंस्पेक्टर जनरल फ्रंटियर कॉर्प्स, नॉर्थ रीजन ने किया।

सिख समुदाय ने फैसले पर खुशी व्यक्त की

राहत नसीम ने सिखों को बाला हिसार फोर्ट में महाराजा रंजीत सिंह का जन्मदिन मनाने की अनुमति भी प्रदान कर दी। सिख समुदाय ने इस फैसले पर खुशी व्यक्त की। उनका जन्मदिन और बरसी मनाने के लिए हर साल पूरी दुनिया से सिख पाकिस्तान आते हैं। 

महाराजा रंजीत सिंह ने 19वीं सदी की शुरुआत में कई दशकों तक पूरे पंजाब पर राज किया और अफगानों को खदेड़ा। अफगानों से कई लड़ाइयों के बाद वे सिर्फ 21 साल की उम्र में ही पंजाब के महाराजा बन गए थे।

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER