इंदौर / मध्यप्रदेश - खजराना गणेश को भक्त ने प्लाॅट दान किया, मंदिर की पेटी से निकली रजिस्ट्री

खजराना गणेश मंदिर में बुधवार को दान पेटियां खोली गईं। इनमें बड़ी मात्रा में विदेशी करेंसी भी मिली। इसके अलावा गणेशजी के नाम कई अर्जियां और एक प्लॉट की रजिस्ट्री भी निकली। इसमें श्रद्धालु ने भगवान के नाम प्लॉट करने की मंशा जाहिर की है। मंदिर के मुख्य पुजारी अशोक भट्‌ट ने बताया कि ढाई महीने के अंतराल में खोली गई मंदिर की दानपेटियों से इस बार 47 लाख रुपए की राशि निकली है।

इंदौर . खजराना गणेश मंदिर में बुधवार को दान पेटियां खोली गईं। इनमें बड़ी मात्रा में विदेशी करेंसी भी मिली। इसके अलावा गणेशजी के नाम कई अर्जियां और एक प्लॉट की रजिस्ट्री भी निकली। इसमें श्रद्धालु ने भगवान के नाम प्लॉट करने की मंशा जाहिर की है।

मंदिर के मुख्य पुजारी अशोक भट्‌ट  ने बताया कि ढाई महीने के अंतराल में खोली गई मंदिर की दानपेटियों से इस बार 47 लाख रुपए की राशि निकली है।

ऋषभदेव जन्मोत्सव: प्रभु को 35 किलो सोना चढ़ाया गया

उदयपुर. भगवान ऋषभदेव का मुख्य मेला गुरुवार से भरेगा। इसमें भगवान के श्रीविग्रह को 60 किलो चांदी से बने 80 साल पुराने रथ में विराजित कर नगर भ्रमण करवाया जाएगा।

जन्मोत्सव को लेकर बुधवार शाम भगवान ऋषभदेव को 35 किलो सोना, ढाई किलो हीरे से जड़ित आंगी चढ़ाई गई। 11 करोड़ की यह आंगी हर साल चढ़ाई जाती है। सालभर में करीब 80 लाख की केसर चढ़ाई जाती है।

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER