बॉलीवुड / देखें, पति विराट कोहली के साथ डॉक्टर के पास पहुंचीं अनुष्का शर्मा

Zoom News : Dec 31, 2020, 09:01 AM
बॉलीवुड | जनवरी में बच्चे को जन्म देने जा रहीं एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा बुधवार शाम को पति विराट कोहली के साथ डॉक्टर के पास गई थीं। मुंबई के एक डॉक्टर के यहां विजिट करने के दौरान की उनकी तस्वीरें और वीडियो सामने आए हैं। अनुष्का शर्मा सफेद रंग की स्लीवलेस टीशर्ट पहने हुए थीं। उन्होंने इसी कलर का मास्क भी पहन रखा था। उनके साथ ही पीछे की सीट पर विराट कोहली भी मास्क पहनकर बैठे हुए थे। वीडियो देखने से पता चलता है कि शायद विराट और अनुष्का के घर से बाहर निकलते वक्त पपराजी ने उनकी तस्वीरें क्लिक की थीं और वीडियो बनाया था।

अनुष्का शर्मा ने बेबी बंप के साथ महिलाओं पर केंद्रित मैगजीन Vogue के कवर पेज के लिए फोटोशूट भी कराया है। खुद अनुष्का शर्मा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर तस्वीरें शेयर की हैं। अनुष्का शर्मा ने प्रेगनेंसी बंप के साथ मैगजीन के लिए जो फोटोशूट कराया था, उसमें 6 तस्वीरें इंस्टाग्राम पर फैन्स के साथ साझा की हैं। यही नहीं अनुष्का शर्मा ने मैगजीन से बातचीत में प्रेगनेंसी के अपने अनुभवों को भी शेयर किया है। अनुष्का शर्मा ने कहा कि कोरोना के चलते तमाम संकट आए हैं, लेकिन उनकी प्रेगनेंसी के लिहाज से यह एक अजीब तरह का वरदान साबित हुआ है। 

अनुष्का शर्मा ने कहा कि इस दौरान उन्हें कुछ वक्त तक अपनी प्रेगनेंसी को छिपाने में मदद मिली। अनुष्का शर्मा ने मैगजीन से बातचीत करते हुए कहा था कि शुरुआती महीनों में लॉकडाउन के चलते कोई बाहर नहीं निकलता था। ऐसे में हम जब डॉक्टर के पास विजिट के लिए जाते थे तो कोई हमें देख नहीं पाता था। ऐसे में कोई भी मेरी प्रेगनेंसी को नोटिस नहीं कर पाया। अनुष्का शर्मा ने मैगजीन से प्रेगनेंसी के अनुभव को शेयर करते हुए कहा कि शुरुआती तीन महीनों में उन्हें थकान का अनुभव होता था। एक्ट्रेस ने कहा कि प्रेगनेंसी के दौरान उन्होंने शरीर में लगातार बदलाव होते देखे।

पेशेवर तौर पर भी अनुष्का शर्मा के लिए यह साल काफी अच्छा रहा है। उनके प्रोडक्शन हाउस से बनी 'पाताललोक' वेब सीरीज को काफी सराहना मिली है। इसके अलावा 'बुलबुल' मूवी भी नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई है। बता दें कि पति विराट कोहली भी पैटरनिटी लीव पर ऑस्ट्रेलिया दौरे से वापस आए हैं। इससे पहले आईपीएल सीजन के दौरान दुबई में अनुष्का शर्मा विराट कोहली के साथ थीं।

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER