Entertainment / पृथ्वी शॉ की गर्लफ्रेंड ने मचाई सनसनी, बेली डांस देख फैंस के छूट जाएंगे पसीने - देखें VIDEO

पृथ्वी शॉ (Prithvi Shaw) और टीवी स्टार प्राची सिंह (Prachi Singh) की प्रेम कहानी की खूब अफवाहें हैं। कई जोड़ियों की तरह इन दोनों ने भी आधिकारिक रूप से तो कुछ नहीं कहा है, लेकिन आईपीएल 2021 के दौरान कई बार प्राची सिंह ने दिल वाली इमोजी के साथ पृथ्वी शॉ पर कमेंट्स किए थे। प्राची सिंह ने इस बेली डांस के वीडियो में अपनी अलग-अलग अदाओं से सभी को घायल कर दिया है।

Entertainment | टीम इंडिया और दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) के युवा बल्लेबाज पृथ्वी शॉ (Prithvi Shaw) की रूमर्ड गर्लफ्रेंड प्राची सिंह ने सोशल मीडिया पर सनसनी मचा दी है। प्राची सिंह ने इंस्टाग्राम पर बेली डांस का एक वीडियो शेयर किया है, जिसे देख फैंस के पसीने छूट जाएंगे। 

प्राची और पृथ्वी के बीच रिलेशनशिप के चर्चे 

पृथ्वी शॉ (Prithvi Shaw) और टीवी स्टार प्राची सिंह (Prachi Singh) की प्रेम कहानी की खूब अफवाहें हैं। कई जोड़ियों की तरह इन दोनों ने भी आधिकारिक रूप से तो कुछ नहीं कहा है, लेकिन आईपीएल 2021 के दौरान कई बार प्राची सिंह ने दिल वाली इमोजी के साथ पृथ्वी शॉ पर कमेंट्स किए थे।

प्राची सिंह ने अपनी अदाओं से किया घायल

प्राची सिंह ने इस बेली डांस के वीडियो में अपनी अलग-अलग अदाओं से सभी को घायल कर दिया है। प्राची सिंह ने अपने डांस वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए इसके कैप्शन में लिखा, 'इन कठिन समय के दौरान कुछ न कुछ खोजते रहें।' 

जाहिर हो रहीं प्राची और पृथ्वी के बीच नजदीकियां

पृथ्वी शॉ की रूमर्ड गर्लफ्रेंड प्राची सिंह उनकी बैटिंग की मुरीद है। पृथ्वी शॉ की कामयाबी से उनकी रूमर्ड गर्लफ्रेंड काफी खुश हैं। आईपीएल 2021 के दौरान कई बार प्राची सिंह ने दिल वाली इमोजी के साथ पृथ्वी शॉ पर कमेंट्स किए। बता दें कि प्राची सिंह और पृथ्वी शॉ ने डेटिंग की बात अब तक नहीं कबूल की है, लेकिन प्राची सिंह के पोस्ट से दोनों के बीच नजदीकियां जाहिर हो रहीं हैं।

कौन हैं प्राची सिंह?

बता दें कि आईपीएल के 2020 सीजन के दौरान प्राची सिंह के साथ पृथ्वी शॉ की डेटिंग की अफवाहें उड़ीं थीं। प्राची सिंह तब सुर्खियों में आईं, जब वह कलर्स टीवी के शो 'उड़ान' में वंशिका शर्मा की भूमिका में दिखीं। वह इस शो में 2019 में शामिल हुईं थीं। 

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER