बॉलीवुड / प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनास के साथ मनाई रोमांटिक दिवाली, देखे फोटो

Zoom News : Nov 15, 2020, 01:43 PM
बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अपनी रूटीन लाइफ की बातें और तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। दिवाली जैसे बड़े त्यौहार पर वो कहां पीछे रहने वाली हैं। प्रियंका चोपड़ा ने दिवाली के मौके पर अपने पति निक जोनास के साथ दिवाली सेलिब्रेशन की तस्वीर शेयर की है और अपने फैंस और फॉलोवर्स को दिवाली की शुभकामनाएं दी थी।

दिवाली के मौके प्रियंका चोपड़ा ने फूलों की छाप वाली साड़ी पहनी और इसी की मैचिंग का स्लीवलेस ब्लाउज पहना था। उन्होंने कानों में बड़े ईयरिंग्स, हल्के गुलाबी रंग की चूड़िया और एक अंगूठी पहनी हुई है। इसमें वह काफी सुंदर दिखाई दे रही हैं जबकि निक जोनास ने काले रंग की टी-शर्ट पर फूलों की छाप वाली जैकेट पहनी हुई है, इसमें वह काफी हैंडसम दिख रह हैं। दोनों ने अपने हाथों में दीया पकड़ा हुआ है और फोटो के लिए पोज दे रहे हैं।

यहां देखिए प्रियंका चोपड़ा का इंस्टाग्राम पोस्ट-

फैंस दी दिवाली शुभकामनाएं

इस तस्वीर को शेयर करते हुए प्रियंका चोपड़ा ने लिखा,"सभी को दिवाली के त्यौहार हार्दिक शुभकामनाएं। हमारे परिवार की ओर से आपके परिवार को।" प्रियंका चोपड़ा ने इस तस्वीर की शेयरिंग लोकेशन लंदन डाली है। बता दें कि निक जोनास और प्रियंका चोपड़ा अक्सर प्रोफेशनल ट्रिप या शूट पर एक साथ जाते हैं। कुछ दिन पहले निक जोनास ने एक थ्रोबैक तस्वीर शेयर की।

प्रियंका को मिस करते थे निक

निक जोनास अपनी पत्नी और अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा को मिस कर रहे हैं और उन्होंने कुछ पुरानी तस्वीरों को शेयर किया है। तस्वीर में, निक और प्रियंका ब्लैक आउटफिट में कैमरे के सामने पोज देते दिख रहे हैं। निक ने हर्ट-आई के इमोजी के साथ इंस्टाग्राम पर लिखा, "मैं कितना लकी हूं। हैशटैग फ्लैशबैक।" कमेंट सेक्शन में प्रियंका भी प्यारा सा जवाब देती हैं। उन्होंने लिखा, "माई लव। मैं भी सबसे ज्यादा लकी हूं।"

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER