मनोरंजन / प्रियंका चोपड़ा ने अपनी इंस्टाग्राम प्रोफाइल से हटाया 'जोनस'

Zoom News : Nov 23, 2021, 07:28 AM
बॉलीवुड: बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) ने इंस्टाग्राम (Instagram) पर अपने नाम में से जोनस (Jonas) हटा दिया है। प्रियंका के ऐसा करने से सोशल मीडिया पर प्रियंका और निक जोनस (Nick Jonas) की तलाक की खबरों ने जोर पकड़ लिया है। वहीं प्रियंका के फैन्स भी इससे काफी परेशान हो गए हैं।

फैन्स हो रहे परेशान

दरअसल प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की गिनती पावर कपल्स में होती है। शादी के बाद प्रियंका अपने नाम के आगे जोनस लिखने लगी थीं, लेकिन अचानक से अब प्रियंका ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से अपने नाम के आगे से जोनस हटा दिया है। ऐसे में एक ओर जहां फैन्स काफी परेशान हो रहे हैं तो वहीं दूसरी ओर निक- प्रियंका के तलाक की अटकलें भी तेजी पकड़ रही हैं।

'द मेट्रिक्स रेसररेक्शन्स' में दिखी प्रियंका की झलक

बात प्रियंका के प्रोफेशनल फ्रंट की करें तो वो जल्दी ही 'द मेट्रिक्स रेसररेक्शन्स' में नजर आएंगी। 'मेट्रिक्स' का दर्शकों को लंबे वक्त से था, वहीं इस बार इस फिल्म को देखने के लिए फैन्स और भी ज्यादा उत्सुक हैं, जिसकी वजह है प्रियंका चोपड़ा। 'द मेट्रिक्स रेसररेक्शन्स' में एक मिनट दो सेकेंड पर प्रियंका चोपड़ा की एक झलक देखने को मिल रही है। गले में चेन, कान में बाली और चश्मा लगाएं प्रियंका चोपड़ा, काफी अलग लग रही हैं।

'द व्हाइट टाइगर' थी आखिरी बॉलीवुड फिल्म

गौरतलब है कि प्रियंका चोपड़ा की आखिरी बॉलीवुड फिल्म 'द व्हाइट टाइगर' थी। वहीं 2020 में वो हॉलीवुड फिल्म वी केन बी हीरोज में दिखी थीं। बता दें कि प्रियंका की अपकमिंग फिल्मों के खाते में 'मैट्रिक्स 4' के साथ ही 'सिटाडेल' शामिल हैं। इसके साथ ही प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड फिल्म जी ले जरा में नजर आएंगी। इस फिल्म में प्रियंका के साथ कटरीना और आलिया मुख्य भूमिका में होंगी।

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER