बॉलीवुड / निक जोनस का मजाक उड़ाने के बाद प्रियंका चोपड़ा ने पति संग शेयर की रोमांटिक तस्वीर, कही ये बात

Zoom News : Nov 26, 2021, 07:12 AM
बॉलीवुड | प्रियंका चोपड़ा पहले अपने नाम से पति निक जोनस का सरनेम हटाने को लेकर चर्चा में रहीं, फिर जोनस ब्रदर्स फैमिली रोस्ट में अपनी परफॉर्मेंस से सुर्खियां बटोरी। पति का सरनेम हटाते ही गॉसिप के गलियारों में कपल के बीच अनबन की खबरें बताई जाने लगीं लेकिन प्रियंका चोपड़ा की मां मधु चोपड़ा ने इसे पूरी तरह बकवास कहा। अब तलाक की अफवाहों पर विराम लगाते हुए प्रियंका ने निक के साथ एक रोमांटिक तस्वीर शेयर की है। यही तस्वीर प्रियंका से पहले निक ने भी अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा की थी।

पति के साथ रोमांटिक तस्वीर

तस्वीर में निक और प्रियंका सोफे पर बैठे हुए हैं और दोनों रोमांस के मूड में हैं। तस्वीर के साथ प्रियंका ने कैप्शन में लिखा- ‘इतने सबकुछ के लिए बहुत आभारी हूं। दोस्त, परिवार... आई लव यू निक जोनस, सेलिब्रेट करने वाले सभी लोगों को हैप्पी थैक्सगिविंग।‘

वहीं निक लिखते हैं, ‘सभी को हैप्पी थैक्सगिविंग।‘ निक ने आगे लिखा, ‘तुम्हारे प्रति आभारी हूं @priyankachopra.’

शादी के तीन साल होंगे पूरे

जल्द ही प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस अपनी शादी की तीसरी सालगिरह सेलिब्रेट करने वाले हैं। दोनों ने दिसंबर 2018 में राजस्थान के उम्मेद भवन पैलेस में हिंदू और क्रिश्चियन रीति-रिवाजों से शादी की थी।

काम में लगातार व्यस्त

बता दें कि प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड के साथ हॉलीवुड में लगातार काम में व्यस्त हैं। वह जल्द ही ‘मैट्रिक्स 4’ में नजर आएंगी। इसके अलावा उनके पास ‘सिटाडेल’, ‘टेक्स्ट फॉर यू’ सहित अन्य फिल्में हैं। बॉलीवुड में प्रियंका की आने वाली फिल्म ‘जी ले जरा’ है। इसके निर्देशक फरहान अख्तर हैं।

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER