Eid 2022 / ईद पर प्रियंका चोपड़ा को याद आई बिरयानी और सेवइयां, पोस्ट शेयर कर कही ये बात

Vikrant Shekhawat : May 03, 2022, 07:11 PM
देश भर में आज ईद-उल-फितर का जश्न मनाया जा रहा है और इस खास दिन पर बॉलीवुड सेलेब्स ने भी अपने चाहने वालों को ईद की बधाई दी। इस लिस्ट में प्रियंका चोपड़ा भी शामिल हैं। प्रियंका चोपड़ा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और हर खास दिन पर अपने फैंस को याद करती हैं। ऐसे में अभिनेत्री ने ईद पर भी अपने फैंस को याद किया है। प्रियंका ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर अपने फैंस को ईद की बधाई दी। लेकिन इस पोस्ट में प्रियंका ने ये भी बताया कि वह सेवइयां और बिरयानी को काफी मिस कर रही हैं।


प्रियंका चोपड़ा ने इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने फैंस को ईद की बधाई देते हुए लिखा है, 'आप सबको ईद मुबारक। आपका घर और दिल प्यार से भरा रहे। सेवइयां और बिरयानी के साथ घर वापसी को हद मिस कर रही हूं।' 


इससे पहले प्रियंका चोपड़ा ने गोल्फ कोर्स से अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की थीं, जिसमें वह अपने पति निक जोनस और कुछ दोस्तों के साथ मस्ती करती दिखी थीं। इन तस्वीरों में प्रियंका चोपड़ा क्रॉप टॉप और शॉर्ट स्कर्ट पहनी नजर आईं, जिसमें वह काफी सुंदर लग रही थीं। प्रियंका की इन तस्वीरों पर निक जोनस ने भी एक प्यारा कमेंट किया था, जिसकी सोशल मीडिया पर खूब चर्चा हुई। उन्होंने लिखा, 'तुम इतनी हॉट क्यों हो?' इसके अलावा, फैंस भी प्रियंका के लुक की तारीफ की।

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER