Bollywood / बॉलीवुड की इन 5 एक्ट्रेस ने देसी छोड़ विदेशी दूल्हे संग रचाई शादी

Zee News : Jul 12, 2020, 02:13 PM
बॉलीवुड डेस्क | बॉलीवुड में ऐसे कई सितारे हैं जिनके हमसफर की तलाश देश नहीं बल्कि विदेश में जाकर खत्म हुई. फिल्म इंडस्ट्री की ऐसी तमाम एक्ट्रेस हैं जिन्होंने विदेशी लड़के संग शादी रचाई और आज अपनी शादीशुदा जिंदगी में बेहद खुश हैं. प्रियंका चोपड़ा के अलावा इस लिस्ट में कई एक्ट्रेस के नाम शामिल हैं. तो चलिए आज हम अपनी इस खबर में उन्हीं एक्ट्रेस पर चर्चा करेंगे.   

सेलिना जेटली

सेलिना जेटली ने अपने ब्वॉयफ्रेंड पीटर हैग संग साल 2011 में शादी रचाई। सेलिना ने शादी के बाद बॉलीवुड इंडस्ट्री को अलविदा कह दिया। आज वो 4 बच्चों की मां हैं। 

प्रीति जिंटा

डिंपल गर्ल प्रीति जिंटा ने भी विदेशी लड़के संग शादी रचाई। जेने गुडइनस संग लंबे अफेयर के बाद प्रीति ने साल 2016 में उसे शादी कर ली।  

प्रियंका चोपड़ा

प्रियंका चोपड़ा अमेरिकन सिंगर निक जोनास की दुल्हन हैं। प्रियंका ने 1 दिसंबर 2018 को राजस्थान में हिंदू रीति रिवाज के साथ निक संग शादी रचाई थी और आज ये कपल अपनी शादीशुदा जीवन में बेहद खुश है। 

राधिका आप्टे

राधिका आप्टे ने बेनेडिक्ट टेल संग साल 2013 में शादी रचाई थी। बेनेडिक्ट लंदन बेस्ट हैं। 

श्रिया सरन

श्रिया सरन ने अपने ब्वॉयफ्रेंड और रशियन खिलाड़ी आंद्रेई कोशेव ंसंग 12 मार्च 2018 को शादी कर ली थी। दोनों सोशल मी़डिया पर अपनी रोमांटिक फोटो शेयर करते रहते हैं। 

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER