देश / पैगंबर विवाद में विधायक राजा सिंह फिर गिरफ्तार, विरोध में मचा था बवाल

Zoom News : Aug 25, 2022, 03:49 PM
New Delhi : पैगंबर मोहम्मद पर बयान देकर घिरे हैदराबाद के गोशामहल से विधायक टी. राजा सिंह को पुलिस ने एक बार फिर से गिरफ्तार कर लिया है। उन्हें पहले भी गिरफ्तार किया गया था, लेकिन अदालत ने जमानत दे दी थी। उसके बाद से ही राजा सिंह के खिलाफ एक बार फिर से विरोध प्रदर्शन तेज हो गए थे। बुधवार रात को भी हजारों की भीड़ हैदराबाद की सड़कों पर उतरी थी और सिर तन से जुदा के नारे लगाते हुए टी. राजा सिंह के खिलाफ ऐक्शन की मांग की थी।

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER