IPL नीलामी 2021 / ऑस्ट्रेलिया के इस तेज गेंदबाज को पंजाब ने 14 करोड़ में खरीदा

Zoom News : Feb 18, 2021, 05:36 PM
Delhi: दुनिया की सबसे प्रसिद्ध क्रिकेट लीग इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2021 के लिए चेन्नई में खिलाड़ियों की नीलामी की जा रही है। आठ आईपीएल फ्रेंचाइजी 61 स्थानों को भरने के लिए बोली लगा रही हैं। क्रिस मॉरिस आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए हैं। इन्हें 16.25 करोड़ में बेचा गया है। उन्हें राजस्थान रॉयल्स ने खरीदा है। वहीं, ग्लेन मैक्सवेल 14.25 करोड़ में बिके हैं। आरसीबी ने उन्हें खरीदा। 

रिचर्डसन 14 करोड़ में बिके

ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज जे रिचर्डसन को पंजाब किंग्स ने 14 करोड़ में खरीदा है। उनका बेस प्राइस 1.50 करोड़ था।

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER