एंटरटेनमेंट / राधिका मदान का खुलासा- करियर के पहले ही शूट में लेनी पड़ी थी गर्भनिरोधक दवाई, फिर ऐसा...

टेलीविजन के बाद बॉलीवुड में एंट्री करने वाली अभिनेत्री राधिका मदान ने अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में अपने करियर को लेकर कई बड़े खुलासे किए हैं। मुंबई मिरर को दिए इस इंटरव्यू में राधिका ने हैरान करने वाला खुलासा करते हुए बताया कि करियर के पहले शूट में राधिका को गर्भनिरोधक दवाई लेनी पड़ी थी। राधिका ने कहा, पहले ही शॉट में मुझे कॉन्ट्रासेप्टिव पिल खरीदनी थी।

एंटरटेनमेंट डेस्क | टेलीविजन के बाद बॉलीवुड में एंट्री करने वाली अभिनेत्री राधिका मदान ने अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में अपने करियर को लेकर कई बड़े खुलासे किए हैं। राधिका ने टेलीविजन शो 'मेरी आशिकी तुमसे ही' के जरिए फैंस के दिलों में जगह बना ली थी। इसके बाद राधिका पहली बार विशाल भाद्वाज की फिल्म 'पटाखा' से बड़े परदे पर दिखाई दी थीं। हालांकि राधिका का कहना है कि उनकी बॉलीवुड डेब्यू फिल्म 'मर्द को दर्द नहीं होता' है क्योंकि इस फिल्म की शूटिंग राधिका ने 'पटाखा' से पहले पूरी कर ली थी।

मुंबई मिरर को दिए इस इंटरव्यू में राधिका ने हैरान करने वाला खुलासा करते हुए बताया कि करियर के पहले शूट में राधिका को गर्भनिरोधक दवाई (कॉन्ट्रासेप्टिव पिल) लेनी पड़ी थी। राधिका ने कहा, "पहले ही शॉट में मुझे कॉन्ट्रासेप्टिव पिल खरीदनी थी। ये मजेदार था क्योंकि मेरे पेरेंट्स मुझे सरप्राइज देने के लिए दिल्ली से मेरे पास आए थे। ऐसे में मेरे पापा को ये काफी अजीब लगा था।"

राधिका ने इसपर अपने पापा के रिएक्शन के बारे में बात करते हुए कहा, "पापा को लग रहा था कि अब वो उन लोगों को क्या बताएंगे जो मेरे शूट के बारे में उनसे पूछेंगे। मुझे लगा था कि शूटिंग के बाद सभी मेरे पहले शॉट की खूब तारीफें और सराहना करेंगे लेकिन उस समय ऐसे कुछ भी नहीं हुआ था।"

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER