देश / नागरिकता कानून पर राज ठाकरे का बयान, भारत कोई धर्मशाला नहीं है।

Zoom News : Dec 21, 2019, 05:32 PM
नई दिल्ली: नागरिकता संशोधन बिल को लेकर देशभर में बवाल मचा हुआ है। कई जगहों पर हिंसक प्रदर्शन हो रहे हैं। इसी बीच महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के अध्यक्ष राज ठाकरे का बड़ा बयान सामने आया है। ठाकरे ने पीएम मोदी और गृह मंत्री शाह पर निशाना साधते हुए कहा कि भारत कोई धर्मशाला नहीं है। यहां बाहरी लोगों को लाने की कोई जरूरत नहीं है। यहां तो पहले ही काफी आबादी है। 

कानून को लेकर भ्रम:

राज ठाकरे ने कहा कि सरकार लोगों की चिंता दूर करे। राज ठाकरे ने कहा कि लोग कानून को लेकर भ्रम में हैं। उन्हें सही बात की जानकारी नहीं है। इसीलिए वे हिंसा कर रहे हैं। पुणे में आज अपनी पार्टी की एक मीटिंग को संबोधित करते हुए राज ठाकरे ने कहा कि वित्तीय संकट से ध्यान भटकाने के लिए नागरिकता संशोधन कानून लाया गया और इसमें अमित शाह को सफलता मिली है, उनको बधाई देता हूं। देश की पुलिस को पता है कि कौन बाहरी है और कौन यहां का है, लेकिन उसके हाथ बंधे हैं। वह कार्रवाई नहीं कर सकती है। 

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER