बॉलीवुड | स्वतंत्रता दिवस आने वाला है। इससे पहले खूब तैयारी की जा रही है। हर घर में तिरंगा लहराया जा रहा है। अब इस मौके पर रजनीकांत ने एक वीडियो शेयर कर फैंस को मैसेज दिया है। वीडियो में रजनीकांत हाथ जोड़े नजर आ रहे हैं। वह कहते हैं, हमारे 75 स्वतंत्रता दिवस पर हमारे फ्रीडम फाइटर्स को रिस्पेक्ट देते हुए जिनमें से कई को टॉर्चर किया गया और जिन्होंने देश के लिए अपनी जान दी। मैं आप सबसे रिक्वेस्ट करता हूं कि आप सब साथ आएं बिना किसी कास्ट, रिलीजन और पॉलिटिकल भेदभाव के और अपने देश के झंडे को अपने घर पर लहराएं। एक्टर ने तमिल में इस मैसेज को दिया।
क्या है मैसेज
इस वीडियो को शेयर कर रजनीकांत ने लिखा, यह भारत की आजादी का 75वां साल है..हमारी मातृभूमि। सम्मान और हमारी एकता की अभिव्यक्ति के रूप में, उन सभी लाखों लोगों के लिए जिन्होंने अनकहे संघर्षों और दुखों को, दर्द और अपमान का सामना किया। उन सभी स्वतंत्रता सेनानियों, शहीदों और नेताओं के लिए.. आइए हम उनका सम्मान करें और कृतज्ञता के साथ सलाम करें जाति, धर्म और राजनीति से परे।
ஒலி சரி செய்யப்பட்ட புதிய விடியோ … #ஒவ்வொரு__வீட்டிலும்__தேசியக்கொடி🇮🇳#நாம்__இந்தியனென்று__பெருமைகொள்வோம்💪 pic.twitter.com/c1EUjUvueK
— Rajinikanth (@rajinikanth) August 13, 2022
रजनीकांत ने आगे कहा, 'आइए हम अपने भारतीय राष्ट्रीय ध्वज को अपनी अगली पीढ़ी के बच्चों और युवाओं को अपने घरों, कार्यालयों और कार्यस्थलों के बाहर गर्व से प्रदर्शित करने के लिए पास करें। आइए हम महान भारतीय 75वें स्वतंत्रता दिवस को गर्व के साथ मनाएं। हमारे राष्ट्रीय ध्वज को हर जगह फहराएं क्योंकि हम उन्हें सलाम करते हैं। जय हिन्द।'
रजनीकांत की फिल्में
रजनीकांत लास्ट फिल्म अन्नाते में नजर आए थे। इस फिल्म में रजनीकांत के साथ कीर्ति सुरेश, नयनतारा, अभिमन्यु सिंह, प्रकाश राज भी थे। अब वह जेलर में नजर आने वाले हैं। हालांकि इस फिल्म को लेकर ज्यादा जानकारी नहीं है।
