बॉलीवुड / राजकुमार राव ने घुटनों पर बैठकर पत्रलेखा को पहनाई अंगूठी, शादी के जश्न से वीडियो लीक

Zoom News : Nov 14, 2021, 07:33 AM
बॉलीवुड | राजकुमार राव (Rajkummar Rao) और पत्रलेखा (Patralekhaa) की शादी का जश्न शुरू हो चुका है। वेडिंग सेरिमनीज की तस्वीरें और वीडियो इंटरनेट पर छाए हुए हैं। दोनों चंडीगढ़ में 14 नवंबर को शादी कर रहे हैं। 3 दिन के सेलिब्रेशन में शामिल होने के लिए उनके करीबी पहुंच चुके हैं। 13 नवंबर देर रात कुछ वीडियोज सामने आए। क्लिप में राजकुमार राव घुटनों पर बैठकर पत्रलेखा को प्रपोज करते दिखे। जवाब में पत्रलेखा भी उनके सामने बैठ गईं। दोनों ने एक-दूसरे को अंगूठी पहनाई फिर डांस भी किया। फैन पेजेज पर ये वीडियोज वायरल हैं। 

राजकुमार के लिए घुटनों पर बैठीं पत्रलेखा

वाइट आउटफिट में राजकुमार राव किसी राजकुमार से कम नहीं लग रहे थे वहीं पत्रलेखा पत्रलेखा भी उनकी प्रिंसेज लग रही थीं। वीडियो में राजकुमार घुटनों के बल बैठकर पत्रलेखा से पूछते हैं, क्या तुम मुझसे शादी करोगी? इस पर वह भी घुटनों पर आकर बोलती हैं, करूंगी। इसके बाद पहले पत्रलेखा ने उनको रिंग पहनाई फिर राजकुमार उन्हें रिंग पहनाते हैं। दोनों साथ में डांस करते हैं। इस क्यूट कपल का ये वीडियो और मेहमानों के साथ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हैं। उनके फैन्स ने वेन्यू के कई फोटोज शेयर किए हैं। 

बीते साल साल से हैं रिलेशनशिप में

राजकुमार राव और पत्रलेखा करीब 7 साल से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। अपने रिलेशनशिप को दोनों ने दुनिया से नहीं छिपाया। दोनों इससे पहले से एक-दूसरे को जानते हैं। पहली बार पत्रलेखा और राजकुमार राव की मुलाकात 2010 में 'लव सेक्स और धोखा' फिल्म के सेट्स पर हुई थी। इसके बाद दोनों ने 'सिटी लाइट्स' में साथ में काम किया और पहचान प्यार में बदल गई।

लंबे वक्त से फैन्स और करीबियों को था इंतजार

राजकुमार राव के फैन्स लंबे वक्त से उनकी शादी का इंतजार कर रहे थे। इससे पहले भी दोनों की शादी की खबरें आ चुकी हैं। 2019 तक राजकुमार शादी के सवाल पर जवाब देते थे कि वह अभी इसके लिए तैयार नहीं। करण जौहर के शो पर भी उन्होंने यही कहा था और बताया था कि फैमिली की तरफ से कोई दवाब नहीं है।

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER