बॉलीवुड / दमदार हीरो से खूबसूरत लड़की बन गए राजकुमार राव, फोटो में पहचानना मुश्किल

News18 : Jan 02, 2020, 01:18 PM
बॉलीवुड डेस्क | 2020 शुरू होते ही बॉलीवुड की कई बड़ी फिल्मों को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। इन्हीं में से एक है राजकुमार राव (Rajkummar Rao) की आने वाली फिल्म 'लूडो'। हाल ही में फिल्म के हीरो राजकुमार राव ने 'लूडो' (Ludo First Look) के दो-दो फर्स्ट लुक शेयर किए हैं लेकिन इसमें वो हीरो के साथ-साथ हीरोइन भी बने नजर आ रहे हैं। उन्होंने फिल्म में एक धमाकेदार एक्सपेरिमेंट किया है। उन्हें मेअकप के जरिए एक खूबसूरत लड़की बनाया गया है। हैरानी की बात ये है कि फिल्म के फर्स्ट लुक में राजकुमार राव को पहचानना ही मुश्किल है। लड़की के लुक में राजकुमार राव को देखकर आप धोखा खा जाएंगे।

दरअसल, एक और हिट की तलाश में राजकुमार राव ने ऑडिएंस के लिए कुछ अलग करने की ठानी है। इस बार राजकुमार राव लड़की बनकर ऑडिएंस के सामने आएंगे। हाल ही में राजकुमार राव ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर फिल्म 'लूडो' का फर्स्ट लुक शेयर किया है। उन्होंने कुल दो तस्वीरें शेयर की हैं। पहली फोटो में वो लड़की बने मेकअप और लहंगा चोली में नजर आ रहे हैं। वहीं दूसरे में लंबे बालों वाले राजकुमार राव बाइक पर पोज देते दिख रहे हैं। उनकी बाइक पर अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती के डायलॉग 'कोई शक' के साथ उनकी तस्वीर भी लगी हुई है।

राजकुमार राव लड़की के लुक में बेहद खूबसूरत दिख रहे हैं। सोशल मीडिया पर लोगों ने भी ये बात मानी है। वहीं उनके इस शॉकिंग लुक ने इस फिल्म को जबरदस्त सुर्खियां दिलाई हैं। राजकुमार राव के करियर में भले ही फ्लॉप और एवरेज फिल्मों की संख्या ज्यादा हो लेकिन उन्हें अपने टैलेंट के कारण ताबड़तोड़ तारीफें मिली हैं। वो बॉलीवुड के डेयरिंग एक्टर्स में गिने जाते हैं, जो किसी भी किरदार को निभाने की हिम्मत रखते हैं। जिसका उहादरण हाल ही में फिल्म 'लूडो' के फर्स्ट लुक में मिला है।

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER