Ram Mandir Bhoomi Pujan / रामदेव बोले- आज का दिन सदियां याद करेंगी, राम राज्य में प्रवेश कर रहा भारत

राम मंदिर के भूमिपूजन के लिए अयोध्या तैयार है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को दोपहर 12।40 बजे भूमि पूजन करेंगे। इससे पहले लोगों की प्रतिक्रियाएं आनी शुरू हो गई हैं। भूमि पूजन में शामिल होने अयोध्या पहुंचे बाबा रामदेव ने कहा कि आज का दिन सदियां याद करेंगी और भारत राम राज्य में प्रवेश कर रहा है।

नई दिल्ली। राम मंदिर के भूमिपूजन (Ram Mandir Bhoomi Pujan) के लिए अयोध्या तैयार है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को दोपहर 12।40 बजे भूमि पूजन करेंगे। इससे पहले लोगों की प्रतिक्रियाएं आनी शुरू हो गई हैं। भूमि पूजन में शामिल होने अयोध्या पहुंचे बाबा रामदेव ने कहा कि आज का दिन सदियां याद करेंगी और भारत राम राज्य में प्रवेश कर रहा है। इससे पहले योग गुरु रामदेव ने हनुमान गढ़ी मंदिर में पूजा की।  उन्होंने कहा, '5 तारीख देश की ऐतिहासिक तारीख है। आज के दिन को सदियां याद करेगी। भारत राम राज्य में प्रवेश कर रहा है।'

जद्यपि सब बैकुंठ बखाना। बेद पुरान बिदित जगु जाना॥

अवधपुरी सम प्रिय नहिं सोऊ। यह प्रसंग जानइ कोउ कोऊ॥

अति प्रिय मोहि इहाँ के बासी। मम धामदा पुरी सुख रासी॥

हरषे सब कपि सुनि प्रभु बानी। धन्य अवध जो राम बखानी॥