Karanvir Singh / बब्बर खालसा के आतंकी करणवीर सिंह के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस, पाकिस्तान में है छिपा

Zoom News : Sep 25, 2023, 11:30 PM
Karanvir Singh: पाकिस्तान में छिपे हुए बब्बर खालसा के आंतकी करणवीर सिंह के खिलाफ इंटरपोल ने बड़ा एक्शन लिया है। इंटरपोल ने करणवीर सिंह के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी कर दिया है। करणवीर सिंह पंजाब के कपूरथला का रहने वाला है जो अभी पाकिस्तान में छिपा हुआ है। सूत्रों के मुताबिक करणवीर सिंह बब्बर खालसा के सीनियर आतंकी वाधाव सिंह और हरविंदर सिंह रिंदा का काफी करीबी बताया जाता है। ऐसा माना जाता है कि उनका दाहिना हाथ है। आपको बता दें कि वाधवा सिंह और हरविंदर सिंह दोनों भारत से अभी फरार हैं और वे भी पाकिस्तान में ही छिपे हुए हैं।

बब्बर खालसा के आतंकि वाधवा सिंह और हरविंदर सिंह दोनों ISI के साथ मिलकर भारत में आतंकवाद को फैला रहे हैं। आपको बता दें कि करणवीर सिंह पर हत्या, एक्सरप्लोसिव एक्ट, टेरर फंडिंग, आतंकी साजिश और आर्म्स एक्ट के मामले दर्ज़ हैं।

क्या होता है रेड कॉर्नर नोटिस?

रेड कॉर्नर नोटिस हमेशा इंटरपोल ही जारी करता है। इंटरपोल दुनिया के 195 देशों में फैला हुआ है। जब कभी कोई अपराधी अपराध करने के बाद किसी दूसरे देश में भाग जाता है तब रेड कॉर्नर नोटिस जारी करते हुए दुनियाभर की पुलिस को उसकी सूचना दी जाती है। दूसरे शब्दों में कहें तो यह एक अंतर्राष्ट्रीय गिरफ्तारी का वारंट है। फरार आरोपी जिस देश में भी छिपा होगा, वहां की पुलिस उसे गिरफ्तार करके, उस देश में भेजती है जहां से वह अपराध करके भागा होता है।

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER