रिलायंस जियो ने अपने 4G फीचर फोन यूजर्स के लिए नए रिचार्ज प्लान लॉन्च कर दिए हैं। कंपनी ने पुराने प्लान्स को हटाकर एक नई कैटेगरी '4G फीचर फोन प्लान' पेश की है। बता दें कि यह बदलाव टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया (TRAI) की आपत्तियों के बाद किया गया है। इस बदलाव का असर सीधे उन यूजर्स पर पड़ेगा जो जियोफोन या 4G कीपैड डिवाइस इस्तेमाल करते हैं। नई प्लानिंग में कीमत और बेनिफिट्स को ज्यादा आसान और पारदर्शी बनाने की कोशिश की गई है, जिससे यूजर्स को बेहतर समझ मिल सके।
TRAI के दबाव के बाद बदली रणनीति
जियो ने अपने प्लान में यह बदलाव टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया की आपत्तियों के बाद किया है। TRAI ने डिवाइस स्पेसिफिक रिचार्ज प्लान को लेकर पारदर्शिता की कमी पर सवाल उठाए थे। इसके बाद कंपनी ने पूरे प्लान को अपडेट किया है और पुराने जियोभारत प्लान का नाम बदल दिया गया है और जियोफोन के लिए अलग से मौजूद प्लान को पूरी तरह हटा दिया गया है। अब नए 4G फीचर फोन प्लान के तहत सभी यूजर्स को एक जैसा और साफ ऑफर मिलेगा।
123 रुपये से शुरू होने वाले नए प्लान्स का विवरण
5 GB डेटा और कुल 300 SMS मिलते हैं। अगर यूजर ज्यादा वैलिडिटी चाहते हैं, तो 234 रुपये में 56 दिन और 369 रुपये में 84 दिन का प्लान मिलता है, जिसमें समान बेनिफिट्स दिए गए हैं। 5GB डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग शामिल है। यह प्लान उन यूजर्स के लिए बेहतर है जो बार-बार रिचार्ज नहीं करना चाहते और लंबी वैलिडिटी चाहते हैं।
डेटा ऐड-ऑन और बंद हुए पुराने प्लान
जियो ने नए डेटा ऐड-ऑन प्लान भी पेश किए हैं, जिससे यूजर्स जरूरत के हिसाब से अतिरिक्त डेटा ले सकते हैं। इसमें 26 रुपये में 2GB और 62 रुपये में 6GB डेटा मिलता है। इसके अलावा 86, 122 और 182 रुपये के प्लान में रोजाना डेटा बूस्टर का विकल्प दिया गया है। खास बात 21 रुपये का प्लान है, जो सिर्फ नए 4G फीचर फोन खरीदने वालों के लिए है और इसमें 4 दिन की वैलिडिटी मिलती है। वहीं पहले मौजूद 91 रुपये का सस्ता प्लान अब बंद कर दिया गया है, जिससे नए प्लान की शुरुआती कीमत थोड़ी बढ़ गई है।
कंपनी के इस कदम से अब जियोफोन और जियोभारत के लिए अलग-अलग प्लान की उलझन खत्म हो गई है और सभी 4G फीचर फोन यूजर्स के लिए एक ही श्रेणी के प्लान उपलब्ध होंगे।
