Auto / Renault Triber 7-सीटर कार का नया मॉडल लॉन्च, जानें कीमत

Zoom News : Mar 15, 2021, 01:00 PM
Renault India ने अपनी 2021 Triber को भारत में लॉन्च कर दिया है। भारतीय बाजार में इसकी शुरुआती कीमत 5.30 लाख रुपये है, जो इसके टॉप एंड वेरिएंट पर 7.82 लाख रुपये तक जाती है। कंपनी ने अपनी Renault Triber के 2021 मॉडल को नए कलर ऑप्शन्स के साथ लॉन्च किया है। इसके अलावा इसके एक्सटीरियर और इंटीरियर में भी कुछ बदलाव किए गए हैं।

2021 Renault Triber: वेरिएंट्स

पुराने वर्जन की तरह ही कंपनी ने 2021 मॉडल को चार वेरिएंट्स में लॉन्च किया है। इनमें RXE, RXL, RXTऔर RXZ शामिल हैं।

2021 Renault Triber: क्या है नया?

2021 Renault Triber में डुअल हॉर्न बतौर स्टैंडर्ड शामिल किया गया है। RXE और RXL ट्रिम में इसके अलावा कोई भी नया फीचर शामिल नहीं किया गया है। RXT वेरिएंट के ORVMs में नए LED टर्न इंडीकेटर्स दिए गए हैं। इसके अलावा इसमें नया स्टीयरिंग-माउंटेड ऑडियो और फोन कंट्रोल्स दिए गए हैं। वहीं, इसके टॉप स्पेसिफिकेशन वाले RXZ ट्रिम में नई हाईट (ऊंचाई) वाली अडजस्टेबल ड्राइवर सीट दी गई है। इसके अलावा इसमें ऑप्शनल डुअल-टोन एक्सटीरियर के साथ मिस्ट्री ब्लैक रूफ और ORVMs दिए गए हैं। Renault ने अपनी 2021 Triber लाइअप में नया सीडर ब्राउन पेंट स्कीम शामिल किया है।बता दें कि नया डुअल-टोन एक्सटीरियर कलर ऑप्शन केवल 2021 Renault Triber के टॉप स्पेसिफिकेशन वाले मॉडल में मिलेगा। 2021 Triber RXZ वेरिएंट के लिए ग्राहकों को 17,000 रुपये अतिरिक्त देने होंगे।

2021 Renault Triber: परफॉर्मेंस
2021 Renault Triber में कोई भी मैकेनिकल बदलाव नहीं किया गया है। इसमें 999 सीसी का 3-सिलिंडर वाला पेट्रोल इंजन दिया गया है। इसका इंजन 6250 आरपीएम पर 72 PS की मैक्सिमम पावर और 3500 आरपीएम पर 96Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। इसका इंजन 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स से लैस है।

2021 Renault Triber: डायमेंशन
2021 Renault Triber की लंबाई 3990 मिलीमीटर, चौड़ाई 1739 मिलीमीटर और ऊंचाई 1643 मिलीमीटर है। वहीं, इसका व्हीलबेस 2636 मिलीमीटर और ग्राउंड क्लीयरेंस 182 मिलीमीटर है। इसमें 40 लीटर का फ्यूल टैंक दिया गया है।

2021 Renault Triber: ब्रेक
नई Renault Triber के फ्रंट में डिस्क और रियर में ड्रम ब्रेक दिया गया है।

2021 Renault Triber: सस्पेंशन
2021 Renault Triber के फ्रंट में क्वाइल स्प्रिंग, लोवर ट्राइएंगल के साथ MacPherson Strut सस्पेंशन दिया गया है। वहीं, इसके रियर में Torsion बीम एक्सेल सस्पेंशन दिया गया है।

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER