बॉलीवुड / सड़कों पर घूमती नजर आईं रिया चक्रवर्ती, फूलों की दुकान तक पहुंची फिर...

Zoom News : Jan 20, 2021, 09:43 PM
बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) की मौत और मायानगरी की 'ड्रग्स लीला' को लेकर साल 2020 की सुर्खियों में रहीं अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती (Rhea Chakraborty) हाल ही में एक बार फिर से मुंबई की सड़कों पर घूमती नजर आईं। रिया कहीं ज्यादा दूर नहीं बस अपने घर के नजदीक फूलों की दुकान तक पहुंची थीं। जहां उन्होंने फूलों को लेकर पड़ताल की। इसी दौरान रिया की हालिया एक्टिविटी और नया लुक सामने आया। रिया इस बार ग्रे रंग के टॉप और ब्लैक पैंट में नजर आईं। कोरोना वायरस (Coronairus) संक्रमण से बचने के लिए उन्होंने मास्क भी लगाया हुआ था। 

नॉर्मल लाइफ में लौटी रिया!

गौरतलब है कि रिया फिलहाल सोशल मीडिया से भी दूर हैं। लेकिन सुशांत को दिलो जान से चाहने वाले फैंस थोड़े थोड़े अंतराल में रिया पर गुस्सा और भड़ास निकालते रहते हैं। हाल ही में कुछ समय पहले रिया चक्रवर्ती को जमानत मिली थी। तब से लेकर अभी तक वो कई बार अलग अलग लोकेशन में दिख चुकी हैं। हालांकि मीडिया के कैमरे देखते ही उन्होंने नजरें बचाने की कोशिश की और फौरन निकल गईं। 

सोशल मीडिया पर उठे सवाल

रिया चक्रवर्ती को फूलों की खरीददारी करते देखकर फैंस तरह तरह के सवाल कर रहे हैं। फैंस जानना चाहते हैं कि रिया चक्रवर्ती सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद अब आखिर किसके लिए फूल खरीद रही हैं। रिया कुछ दिन पहले अपने भाई शौविक के साथ बाहर गईं उस दौरान भी वो सोशल मीडिया पर बुरी तरह ट्रोल हुई थीं।

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER