" /> "> ">

Crime / बीच सड़क महिला को ताबड़तोड़ चाकुओं से गोदा, सीसीटीवी में कैद हुई घटना

Zoom News : Jun 04, 2021, 12:40 PM
दिल्ली के रोहिणी इलाके से रौंगटे खड़े कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक शख्स ने एक 28 साल की महिला को कई बार चाकुओं से गोदकर मारने की कोशिश की। यह सारी घटना पास के सीसीटीवी में रिकॉर्ड हो गई। 

पड़ोसी ने चलाए ताबड़तोड़ चाकू?

महिला इस समय दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भर्ती है और उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं महिला के परिजनों का आरोप है कि उसपर हमला करने वाला उसका पड़ोसी है जिसके खिलाफ हाल ही में महिला ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस ने बताया कि संदिग्ध आरोपी नरेश उर्फ राजू को हिरासत में ले लिया गया है। मामला शाहबाद डेरी पुलिस स्टेशन में दर्ज किया गया है। हालांकि पुलिस का कहना है कि हमले के पीछे का कारण अभी तक पता नहीं लगा है।

महिला चीखती रही और सामने से गुजर गए लोग

सामने आए घटना के सीसीटीवी फुटेज में हमलावर को दो खड़ी कारों के बीच महिला को घेरते हुए देखा गया। इसके बाद उसने महिला पर चाकुओं से ताबड़तोड़ हमला शुरू कर दिया। जैसे ही हमलावर महिला पर हमला करने लगा, वहां से गुजर रहे एक आदमी ने देखा, वह एक पल के लिए रुका और फिर चला गया। महिला चीखती रही लेकिन कोई उसकी मदद को नहीं आया।

बता दें कि हाल ही में दिल्ली के अंबेडकर नगर में ऐसा ही एक मामला सामने आया था जहां 19 साल के एक युवक को  चार लोगों नें चाकुओं से गोद दिया था। युवक पास की दुकान से अपने पिता के लिए बर्थडे केक लेने जा रहा था जब उसपर ये हमला हुआ। पुलिस ने बताया कि एक महिला को लेकर हुए झगड़े में युवक पर हमला किया गया था। ये पूरी घटना भी सीसीटीवी में कैद हो गई थी।

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER