Bollywood / जब साजिद खान ने बताई थी गौहर से शादी टूटने की वजह, बोले- मेरा कैरेक्टर ढीला था

Zoom News : Oct 17, 2022, 12:52 PM
बिग बॉस 16 में आने के बाद साजिद खान से जुड़ी पुरानी सारी कॉन्ट्रोवर्सीज हाइलाइट हो गई हैं। सेक्शुअल हैरासमेंट के आरोपों के बाद अब उनका एक पुराना इंटरव्यू चर्चा में है। इसमें साजिद खान अपने पुराने रिलेशनशिप्स के बारे में बात कर रहे हैं। उन्होंने यह भी बताया कि गौहर खान के साथ उनकी इंगेजमेंट हो गई थी। उन्होंने रिश्ता टूटने की वजह भी बताई। साजिद ने बताया कि क्यों कई लिंकअप्स के बाद भी उनकी शादी नहीं हो पाई। वह बताते हैं कि उस वक्त हर लड़की को आई लव यू बोल देते थे। इस हिसाब से अब तक उनकी साढ़े तीन सौ शादियां हो गई होतीं। 

बोले- प्यारी लड़की है गौहर

Reddit पर शेयर किए गए वीडियो में साजिद खान किरण जुनेजा के शो कोशिश से कामयाबी तक पर हैं। किरण उनसे गौहर के साथ ब्रेकअप के बारे में पूछती हैं। वह बोलती हैं, गौहर खान के साथ तो शायद आपकी इंगेजमेंट भी हो गई थी। आप लोग शायद चार साल तक साथ थे? इस पर साजिद बोलते हैं, एक साल साथ थे। वह बहुत प्यारी लड़की है। मैं कभी किसी भी शो में नाम नहीं लेता हूं लेकिन ये इंटरनेट पर है। 

गौहर को दे रहे थे धोखा

साजिद बताते हैं, हमारी इंगेजमेंट को मिडडे ने कवर भी किया था। उनसे पूछा गया कि इस केस में क्या गड़बड़ हुई? साजिद ने जवाब दिया, मेरा कैरेक्टर बहुत ढीला था। मैं बहुत लड़कियों के साथ बाहर घूम रहा था। उनको झूठ बोल रहा था। कभी कोई बदतमीजी नहीं की। सबको आई लव यू और विल यू मैरी मी बोलता था। अब तक मेरी कुछ साढ़े तीन सौ शादियां हो जानी चाहिए थीं।  

लड़कियां मिस करती होंगी

मैं जितनी भी लड़कियों के साथ अपनी लाइफ में था कई मुझे मिस करती होंगी और कई गालियां भी देती हूं। साजिद ने बताया कि प्यार में दोस्ती जरूरी होती है। इसी इंटरव्यू में साजिद बोले थे कि वह वर्किंग मदर और वर्किंग सिस्टर के साथ रहे हैं तो महिलाओं के नाम कमाने से खुशी होती है। साजिद के इस वीडियो पर उन्हें जमकर ट्रोल किया जा रहा है। 

फिर वायरल हुए पुराने किस्से

2018 में साजिद खान पर मीटू मूवमेंट के दौरान कई आरोप लगे थे। साजिद के बिग बॉस 16 में आने के बाद काफी लोगों ने विरोध किया। उनके पुराने किस्से वायरल होने लगे और कई एक्ट्रेसस ने फिर से पुरानी मामले सोशल मीडिया पर साझा किए। 

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER