बॉलीवुड / शनाया कपूर ने खरीदी लग्जरी कार, जानें कितनी है कीमत

Zoom News : Mar 22, 2022, 09:34 PM
बॉलीवुड | संजय कपूर और महीप कपूर की बेटी शनाया कपूर बॉलीवुड में डेब्यू से पहले ही सेलिब्रिटीज बन चुकी हैं। उनकी पॉपुलैरिटी ही है कि वह कई बड़े प्रोडक्ट्स को एंडोर्स करती हैं। बॉलीवुड में जहां एक्टर्स सालों तक इंडस्ट्री में काम करते हैं तब जाकर खुद की कार या दूसरी लग्जरी चीजें ले पाते हैं वहीं शनाया ने डेब्यू से पहले ही एक लग्जरी गाड़ी खरीद ली है। उन्होंने Audi Q7 अपने नाम की है। उनके साथ उनके पैरेंट्स भी साथ थे। ऑडी के मुंबई वेस्ट इंस्टाग्राम पेज ने ये तस्वीरें शेयर की हैं। 

शनाया ने व्हाइट क्रॉप टॉप और जॉगर्स पहने हैं। तस्वीरों के साथ कैप्शन में लिखा है, ‘सुपरस्टार संजय कपूर की ग्लैमरस और चार्मिंग बेटी शनाया कपूर, अब हमारे Audi Q7 की ऑनर हैं।‘

कितनी है कार की कीमत

Audi Q7 2022 वर्जन दो वैरिएंट्स में आता है। प्रीमियम प्लस की कीमत 80 लाख है और टेक्नोलॉजी की कीमत 88 लाख है। शनाया ने कार के लिए जितनी कीमत चुकाई है उतने में दिल्ली, कोलकाता, चेन्नई सहित दूसरे कई बड़े शहरों में आलीशान घर खरीद सकते हैं।

डेब्यू करने वाली हैं शनाया

शनाया, करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शंस की फिल्म ‘बेधड़क’ से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली हैं। फिल्म में उनके साथ लक्ष्य लालवानी और गुरफतेह पीरजाता हैं। इस महीने की शुरुआत में शनाया ने इंस्टाग्राम पर फिल्म से अपना लुक शेयर किया था। फिल्म का निर्देशन शशांक खेतान करेंगे।

कर चुकी हैं कैमियो रोल

शनाया इससे पहले फिल्म ‘गुंजन सक्सेना: द कारगिल गर्ल’ में असिस्टेंट डायरेक्टर रह चुकी हैं। फिल्म 2020 में रिलीज हुई थी। इसमें जाह्नवी कपूर मुख्य भूमिका में थीं। इसके अलावा शनाया नेटफ्लिक्स की वेबसीरीज ‘द फैबुलस लाइव्स ऑफ बॉलीवुड वाइव्स’ में कैमियो रोल कर चुकी हैं। फिल्म में शनाया की मां महीप, सीमा खान, भावना पांडे और नीलम कोठारी हैं।

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER