Bollywood / देखिए लाइफस्टाइल फूड मैगज़ीन के कवर पेज पर कीर्ति कुल्हरी का हॉट अंदाज

Zoom News : Sep 02, 2020, 06:05 PM
न्यूज हैल्पलाइन . मुम्बई |  एक्ट्रेस कीर्ति कुल्हरी लाइफस्टाइल फूड मैगज़ीन के सितंबर एडिशन की कवर स्टार बनी नजर आ रहीं हैं। इस मैगज़ीन में आप कीर्ति के लाइफस्टाइल और उनकी ईटिंग हैबिट के बारे में अच्छे से जान सकते हैं। कवर पेज की बात करें तो उसके कीर्ति का अंदाज काफी हॉट लग रहा है। 

लाइफस्टाइल फूड मैगज़ीन के सितंबर एडिशन के कवर पेज की फोटो कीर्ति ने अपने सोशल मीडिया पर शेयर किया है। और साथ ही कैप्शन दिया, "#covergirl #sep2020 @lifestylefood18" इसके साथ ही उन्होंने मैगज़ीन एडिटर, फोटोग्राफर और उनकी पूरी टीम को भी टैग किया है। 

लाइफस्टाइल फूड मैगज़ीन के कवर पेज पर कीर्ति कुल्हारी के लुक की बात करें तो वो ब्राउन कलर का ऑफशोल्डर टॉप और जीन्स पहने नजर आ रही है। चेहरे पर एक प्यारी सी मुस्कुराहट लिए कीर्ति बहुत ही प्यारी लग रहीं हैं। 

बता दें कीर्ति ने अपनी मेहनत और लगन के दम पर बॉलीवुड इंडस्ट्री में अपनी एक पहचान बना ली है। कीर्ति को उनके वेब सीरीज 'फोर मोर शॉट्स प्लीज' के लिए काफी अच्छा रिस्पांस मिला, और फिर इसके दूसरे सीजन में भी उन्हें अंजना ठाकुर के रोल में बहुत पसंद किया गया। इस वेब शो को इतना अच्छा रिस्पांस मिला की अब शो के तीसरे सीजन के लिए टीम पूरी तरह से तैयार हैं।  

इसके अलावा कीर्ति मिस्ट्री थ्रिलर फिल्म "द गर्ल ऑन द ट्रेन" में नजर आने वाली है। इस अपकमिंग मिस्ट्री थ्रिलर फिल्म में कीर्ति के अलावा परिणीति चौपड़ा, अदिति राव हैदरी और अविनाश तिवारी भी है। अपकमिंग फिल्म पॉउला हॉकिंस के नॉवेल ‘द गर्ल ऑन द ट्रेन’ (2015) पर आधारित है। 

2016 में इसपर हॉलीवुड फिल्म बनी थी। फिल्म का नाम नॉवेल के नाम पर ही रखा गया था। और अब इसी नाम से इसका हिन्दी रीमेक भी बनाया जा रहा है। यह एक तलाकशुदा महिला पर आधारित साइकोलॉजिकल थ्रिलर फिल्म है। फिल्म की ज्यादातर शूटिंग लंदन में ही की गई है, वही फिल्म से परिणीति चोपड़ा का कई लुक भी सामने आ चुकें है। जब फिल्म से परिणीति का फर्स्ट लुक सामने आया था तो उस समय उनके लुक की जोरों सोरों से चर्चा हुई थी। 

फिल्म का डायरेक्शन रिभु दासगुप्ता ने किया है। और इस फिल्म में कीर्ति एक पुलिस ऑफिसर का किरदार निभाती नजर आएंगी। फिल्म को रिलायंस एंटरटेनमेंट द्वारा प्रोड्यूस किया जाएगा। 

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER