Uttar Pradesh / Oyo होटल में चल रहा था Sex Racket, महिला लाती थी लड़कियां, मौके से 6 अरेस्ट

Zoom News : Jul 05, 2021, 07:23 AM
नोएडा: दिल्ली (Delhi) से सटे नोएडा में रविवार को एक बड़े सेक्स रैकेट का खुलासा (Noida Sex Racket Busted) हुआ। पुलिस ने एक ओयो होटल में छापेमारी (Police Raid In Oyo Hotel) करके महिला समेत 6 लोगों को अरेस्ट किया। ओयो होटल (Oyo Hotel) में देह व्यापार किया जा रहा था। जिस होटल में ये सेक्स रैकेट चलाया जा रहा था उसमें उसके मालिक की बड़ी भूमिका सामने आई है।


Oyo होटल में सेक्स रैक्ट

पुलिस अधिकारी ने बताया कि थाना सेक्टर 58 पुलिस ने सेक्टर 62 में स्थित होटल रॉयल पैलेस, जिसे ओयो होटल के तौर पर चलाया जा रहा था, वहां देह व्यापार कराने वाले गिरोह का पदार्फाश किया। पुलिस ने मौके से 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, इसमें 5 पुरुष और एक महिला शामिल है।

दर्जन भर मोबाइल और कैश बरामद

नोएडा पुलिस ने इनके कब्जे से 12 मोबाइल, 37,675 रुपये कैश और एक कार बरामद की। इसके अलावा कई आपत्तिजनक चीजें, 5 लेडीज पर्स और 1 लैपटॉप भी बरामद किया गया है।


पुलिस की पूछताछ में हुआ ये बड़ा खुलासा

पुलिस की पूछताछ में एक महिला आरोपी ने बताया कि वो होटल मालिक मनोज के होटल में देह व्यापार के लिए लड़कियां लाया करती थी और जो भी कमाई होती थी उसमें से उसे कमीशन मिलता था। वहीं होटल में आने वाले लड़कों की व्यवस्था होटल मालिक खुद करता है, इस काम के अलग से पैसे लिए जाते हैं।

महिला ने आगे कहा कि वह चार लड़कियां अपने साथ लाई थी, उन्हें होटल के पहले और दूसरे फ्लोर पर रखा गया था। होटल मालिक ने इन लड़कियों को 4 लोगों के पास भेजा था। फिलहाल पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार करके आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER