Bollywood / शाहरुख खान के बेटे आर्यन की दीवानी हुईं ये पाकिस्तानी एक्ट्रेस

Zoom News : Sep 15, 2022, 10:04 PM
Bollywood | शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान भले ही पिछले साल काफी नेगेटिव खबरों को लेकर सुर्खियों में रहे। लेकिन अब वह पॉजिटिव वजहों से छाए रहते हैं। वहीं अब आर्यन की एक एक्ट्रेस भी दीवानी हो गई हैं और उन्होंने सोशल मीडिया पर खुद आर्यन पर प्यार लुटाया है। हम जिस एक्ट्रेस की बात कर रहे हैं वह हैं एक्ट्रेस सजल अली। सजल अली पाकिस्तानी एक्ट्रेस हैं जिन्होंने फिल्म मॉम में श्रीदेवी के साथ काम किया था। एक्ट्रेस ने दरअसल, इंस्टाग्राम स्टोरी पर आर्यन की एक फोटो शेयर की है और उस पर हवाएं गाना बैकग्राउंड पर चलाया है। इसके साथ सजल ने दिल वाला इमोजी भी पोस्ट किया है।

सजल ने जो आर्यन की फोटो शेयर की है उसमे आर्यन ने व्हाइट कलर की शर्ट पहनी है। दिलचस्प बात यह है कि सजल ने आर्यन के इंस्टाग्राम पर जाकर उनकी पुरानी फोटो को निकालकर इसे शेयर किया है यानी वह उन्हें इंस्टाग्राम पर फॉलो करती हैं।

सजल के बारे में जानें

बता दें कि सजल ने साल 2017 में फिल्म मॉम से बॉलीवुड डेब्यू किया था। इस फिल्म में वह श्रीदेवी की बेटी बनी थीं। फिल्म में उनका काम को काफी पसंद किया गया था। इसके बाद सजल ने कई पॉपुलर पाकिस्तानी टीवी शोज और फिल्मों में काम किया। साल 2020 में सजल ने अपने बॉयफ्रेंड और को-स्टार अहद रजा से शादी की। 

अपकमिंग फिल्म

सजल अब बॉलीवुड के पॉपुलर फिल्ममेकर शेखर कपूर के प्रोजेक्ट में नजर आने वाली हैं। फिल्म का नाम है व्हट लव गॉट टू डू इट। इस फिल्म को शेखर कपूर डायरेक्ट कर रहे हैं। यह एक ब्रिटिश रोमांटिक कॉमेजी फिल्म होगी जिसमे बॉलीवुड के कुछ एक्टर्स के अलावा बाकी इंडस्ट्री के भी एक्टर्स होंगे।

वहीं आर्यन की बात करें तो आर्यन का भी फिल्मों में इंट्रेस्ट है। हालांकि वह एक्टर नहीं बनना चाहते। वह फिल्ममेकर बनना चाहते हैं औक इसके लिए वह खूब तैयारी भी कर रहे हैं।

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER