हाथरस केस / राहुल गांधी की कॉलर पकड़ने को लेकर बोले संजय राउत- लोकतंत्र का अपमान

पी के हाथरस (Hathra) में दलित लड़की के साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म और हत्या के बाद हो रही राजनीति में अब शिवसेना (Shiv Sena) की भी एंट्री हो गई है। शिवसेना नेता संजय राउत (Sanjay Raut) ने कथित रूप से राहुल गांधी का कॉलर पकड़ने के मामले को लोकतंत्र का अपमान बताते हुए उसकी जांच की मांग की है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक संजय राउत ने कहा कि जिस तरह से राहुल गांधी का कॉलर पकड़ा, धक्का मारा, गिराया।

हाथरस केस: हाथरस गैंगरेप में राहुल गांधी से साथ जो हुआ उसे लेकर राजनीती में नया मोड़ आ गया है। यूपी के हाथरस (Hathra) में दलित लड़की के साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म और हत्या के बाद हो रही राजनीति में अब शिवसेना (Shiv Sena) की भी एंट्री हो गई है। शिवसेना नेता संजय राउत (Sanjay Raut) ने कथित रूप से राहुल गांधी का कॉलर पकड़ने के मामले को लोकतंत्र का अपमान बताते हुए उसकी जांच की मांग की है।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक संजय राउत ने कहा कि जिस तरह से राहुल गांधी का कॉलर पकड़ा, धक्का मारा, गिराया। ये एक तरह से इस देश के लोकतंत्र का गैंगरेप है। इस गैंगरेप की भी जांच होनी चाहिए। राउत ने कहा कि राहुल गांधी एक राष्ट्रीय नेता हैं। कांग्रेस के साथ शिवसेना के कई मुद्दों पर मतभेद हैं लेकिन उनके नेता के साथ इस प्रकार के व्यवहार को सहन नहीं किया जा सकता।

संजय राउत ने कहा कि यूपी पुलिस ने राहुल गांधी से जिस प्रकार का बर्ताव किया। उसका समर्थन देश में कोई नहीं कर सकता। राहुल गांधी इंदिरा गांधी के पोते हैं और राजीव गांधी के बेटे हैं, ये हमें भूलना नहीं चाहिए। इन लोगों ने देश के लिए शहादत दी है। राहुल गांधी को हाथरस में पीड़ित परिवार से मिलने की इजाजत मिलनी चाहिए थी।

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER