मनोरंजन / सलमान खान के 21 साल की सई मांजरेकर के साथ रोमांस पर सोनाक्षी सिन्हा कहा- हम किस तरह के देश में रहते हैं

Live Hindustan : Dec 05, 2019, 07:17 AM
बॉलीवुड डेस्क | सलमान खान की फिल्म 'दबंग 3' काफी समय से सुर्खियों में है। इस फिल्म के जरिए डायरेक्टर महेश मांजरेकर की बेटी सई मंजरेकर अपने करियर की शुरुआत करने जा रही हैं। इस फिल्म में सई मंजरेकर(21 साल) सलमान के अपोजिट (53साल) नजर आने वाली हैं। तो हाल ही में इस एज गैप को लेकर सोनाक्षी सिन्हा से सवाल किया गया तो उन्होंने इस पर अपनी बात रखी।

दरअसल, क्विंट से बात करते हुए सोनाक्षी से पूछा गया कि सलमान खान 21 साल की लड़की से रोमांस कर रहे हैं, लेकिन फिल्मों में कभी बड़ी हीरोइन और छोटे हीरो को साथ नहीं दिखाया जाता। कभी माधुरी दीक्षित और ईशान खट्टर साथ में रोमांस करते दिखाई नहीं दिए, तो इसपर सोनाक्षी ने कहा, 'क्या आप माधुरी दीक्षित को ईशान खट्टर के साथ रोमांस करता देखना चाहेंगे। ये थोड़ा अजीब है। मैंने कभी इसे इस तरह से नहीं देखा।'

इसके बाद सोनाक्षी ने कहा, 'ये सब आपको सलमान खान से पूछना चाहिए कि वो क्या खाते हैं और क्या करते हैं जो आज भी वो इतने यंग लगते हैं और फिर यंग एक्ट्रेसेस के साथ रोमांस कर रहे हैं।'

इसके बाद सोनाक्षी ने सलमान की तारीफ करते हुए कहा, 'इंडस्ट्री में इतने लंबे समय तक टिके रहने के लिए उनको हैट्स ऑफ। वो आज भी उतनी ही लगन के साथ काम कर रहे हैं। अगर आपको इस बारे में जानना है तो आप जाइए और उनसे पूछिए।'

सोनाक्षी ने फिर आगे कहा कि अगर वो 50 साल की होती तो उन्हें 22 साल के लड़के के साथ रोमांस करना अजीब लगता। उन्होंने ये भी कहा कि समाज ऐसी फिल्मों को एक्सेप्ट कर रहा है जिसमें हीरो कम उम्र की हीरोइनों के साथ रोमांस कर रहे हैं, लेकिन वो बड़ी उम्र की एक्ट्रेस को छोटे उम्र के हीरो के साथ पसंद नहीं करता।

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER