Sonali Phogat MMS Video / नहीं दिखीं कंफर्टेबल बार-बार खुद को छुड़ाती रहीं सोनाली फोगाट

Zoom News : Aug 25, 2022, 03:31 PM
Sonali Phogat MMS Video: सोनाली फोगाट का एक वीडियो सामने आया है। 36 सेकेंड का यह वीडियो एक डिस्को का है। वीडियो में सोनाली के साथ उनके PA सुधीर सांगवान और सुधीर का दोस्त सुखविंदर भी नजर आ रहे हैं। सोनाली ने काली ड्रेस पहनी हुई है। दोनों सोनाली के साथ डांस कर रहे हैं, लेकिन बीच में कहीं-कहीं सोनाली उनके साथ डांस करते हुए कंफर्टेबल नजर नहीं आतीं।

सोनाली कई बार खुद को सुखविंदर से छुड़वाती दिख रही हैं। इस दौरान सुधीर भी वहीं खड़ा होता है। इसके बाद सोनाली डांस कर रहे अन्य लोगों के बीच में चली जाती हैं और सुखविंदर खड़ा देखता रहता है। सोनाली के जाने के बाद सुखविंदर एक शख्स से अपना मोबाइल लेता है। बताया जा रहा है कि यह वीडियो सुखविंदर ने ही बनवाया।

वीडियो कब और कहां का, इसकी पुष्टि नहीं

सोनाली का डांस करने का जो वीडियो सामने आया है, वह कहां और कब का है, इस बारे में अभी तक कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। कोई कह रहा मौत से एक रात पहले 22 अगस्त का है, तो कोई इसे एक महीने पहले गुरुग्राम के डिस्को का बता रहा है। सोनाली के भाई ने कहा कि इस वीडियो के बारे में हमें कोई जानकारी नहीं है।

सुधीर सांगवान पर रेप का आरोप

सोनाली के भाई रिंकू ढाका ने गोवा पुलिस को शिकायत देकर सुधीर सांगवान पर सोनाली से दुष्कर्म और ब्लैकमेल करने के आरोप लगाए हैं। शिकायत में आरोप है कि वह 3 साल से सोनाली से दुष्कर्म करता आ रहा है और उसकी वीडियो बनाकर ब्लैकमेल कर रहा है।

गोपाल कांडा पर सुधीर की मदद करने का आरोप

सोनाली के भाई वतन ढाका ने बताया कि गोवा में सिरसा का विधायक गोपाल कांडा सुधीर और सुखविंदर की मदद कर रहा है। सुखविंदर पहले गोपाल कांडा के पास काम करता था। सुखविंदर ने गोपाल कांडा से संपर्क किया। मुझे कल ही इस बात का पता चला कि गोपाल कांडा उनकी मदद कर रहा है। इसलिए पुलिस FIR दर्ज नहीं कर रही।

CBI जांच न कराए जाने पर उठे सवाल

हरियाणा के नेता नवीन जयहिंद ने सोनाली फोगाट की मौत की CBI जांच न कराने पर सवाल उठाए हैं। नवीन का कहना है कि अगर CBI जांच होती है तो बड़े मगरमच्छों के फंसने की उम्मीद है। इसी डर के चलते CBI जांच के आदेश नहीं दिए जा रहे। सुधीर सांगवान तो छोटी मछली है, अगर सही तरह से जांच हो तो बड़े मगरमच्छ जाल में फंसेंगे।

नवीन जयहिंद ने कहा कि सोनाली फोगाट भारतीय जनता पार्टी की सदस्य थीं। उन्हें और उनके परिवार को न्याय दिलाना पार्टी की जिम्मेदारी बनती है, क्योंकि अगर अपनी ही सदस्य को इंसाफ नहीं दिला पाएंगे तो जनता को न्याय कैसे दिलाएगी भाजपा? CBI जांच से ही सच सामने आएगा, वरना सोनाली की मौत भी रहस्य बन जाएगी।

यह है पूरा मामला

सोनाली फोगाट की गोवा में 23 अगस्त को हार्ट अटैक से मौत हो गई। उस समय गोवा में उसके साथ PA सुधीर और सुखविंदर था। सुधीर ने मंगलवार सुबह 8 बजे सोनाली के भाई को फोन करके मौत की सूचना दी। इसके बाद उसने फोन नहीं उठाए। सोनाली के परिवार का आरोप है कि सुधीर और सुखविंदर ने उनका मर्डर किया है। सुधीर सोनाली की प्रॉपर्टी हड़पना चाहता है। इसलिए उसने उनकी हत्या की है।

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER