राजनीति / सोनिया गाँधी ने कन्फर्म की PK की पार्टी में एंट्री

Zoom News : Apr 20, 2022, 06:08 PM
6 महीने तक चले बैठकों और मुलाकातों के दौर के बाद कांग्रेस में प्रशांत किशोर की एंट्री तय हो गई है। बुधवार को कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं से कह दिया है कि प्रशांत किशोर पार्टी में शामिल होंगे और 2024 के लोकसभा चुनावों के लिए रणनीति बनाने का काम करेंगे।


इससे पहले छत्तीसगढ़ के CM भूपेश बघेल ने सोनिया गांधी से PK के मसले पर बात की। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भी कहा है कि प्रशांत किशोर जैसे स्ट्रैटजिस्ट का अनुभव कांग्रेस के लिए फायदेमंद होगा।


PK का पावर मेकिंग प्रजेंटेशन

इधर प्रशांत किशोर ने कांग्रेस नेताओं को 52 स्लाइड का प्रेजेंटेशन दिया। जिसमें 18 स्लाइड कांग्रेस की कम्युनिकेशन स्ट्रेटजी से जुड़ी थीं। 10 स्लाइड में ये बताया कि किन राज्यों से पार्टी की सीटें बढ़ सकती हैं। 4 स्लाइडों में यह भी बताया कि किन राज्यों में पार्टी को तुरंत मजबूत करने की जरूरत है।


5 स्लाइड्स ऐसी भी थीं जहां 4–5 राज्यों में गठबंधन बनाने की बात की गई। आखिरी कुछ स्लाइड्स पार्टी की इमेज बिल्डिंग से जुड़ी हुई थीं।


PK बन सकते हैं पार्टी महासचिव

सूत्रों के मुताबिक, PK को पार्टी महासचिव का रोल दिया जा सकता है। वे स्ट्रैटजी और अलायंस पर काम करेंगे। अगर ऐसा होता है तो कांग्रेस में पहली बार इस तरह के पद बनाए जाएंगे। यानी 2024 लोकसभा चुनाव के लिए प्रशांत कांग्रेस की चुनावी रणनीति और दूसरी पार्टियों के साथ गठबंधन पर फैसला करेंगे।


पिछले 22 से अधिक विधानसभा और 2 लोकसभा चुनाव हार चुकी कांग्रेस के लिए PK कितने फायदेमंद होंगे? इसे विस्तार से समझते हैं...


PK की कांग्रेस में क्या भूमिका होगी?

अक्टूबर 2021 में राहुल-प्रियंका से मुलाकात में प्रशांत किशोर ने पार्टी में अपनी भूमिका का जिक्र किया था। उस वक्त पार्टी के फैसले लेने वाली सबसे बड़ी बॉडी कांग्रेस वर्किंग कमेटी (CWC) के सदस्यों के विरोध की वजह से PK की एंट्री टल गई थी, लेकिन अब प्रशांत के कांग्रेस में शामिल होने और उनकी भूमिका को लेकर हाईकमान की मुहर लगभग लग चुकी है। स्ट्रैटजी और अलांयस की भूमिका में आते ही प्रशांत के जिम्मे दो बड़े काम होंगे...


प्रशांत विधानसभा और लोकसभा चुनाव में पार्टी के लिए रणनीति तैयार करेंगे। राज्य के प्रभारी से सीधे कनेक्ट होकर रणनीति को अमल में लाएंगे।

PK कांग्रेस में गठबंधन सहयोगियों के साथ बातचीत और सीट बंटवारे का काम देखेंगे। वे इसकी रिपोर्ट सीधे कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को करेंगे।

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER