Jiah Khan Suicide Case / सूरज पंचोली जिया खान केस में हुए बरी, सीबीआई की विशेष अदालत ने सुनाया फैसला

Vikrant Shekhawat : Apr 28, 2023, 01:01 PM
Jiah Khan Suicide Case: मुंबई में एक विशेष सीबीआई अदालत शुक्रवार 28 अप्रैल को एक्ट्रेस जिया खान की आत्महत्या के मामले में अपना फैसला सुनाया। बता दें जिया खान 3 जून, 2013 को अपने घर में मृत पाई गई थी। अभिनेता आदित्य पंचोली के बेटे अभिनेता सूरज पंचोली पर जिया खान को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप था। वहीं कोर्ट ने आज अपना फैसला सुनाते हुए सूरज पंचोली को बरी कर दिया है। जिया खान आत्महत्या मामले में सीबीआई की विशेष अदालत आज फैसला सुनाएगी।  दोपहर 12.30 बजे तक कोर्ट द्वारा फैसला सुनाया जाएगा। 

छह पन्नों का सुसाइड नोट 

जिया खान 3 जून 2013 को अपने फ्लैट पर मृत पाई गई थीं। उनके शव के साथ उनका छह पन्नों का एक सुसाइड नोट भी मिला था। जिसके बाद जिया की मां राबिया खान ने भी इस मामले में सूरज पंचोली पर आरोप लगाया था। आरोपों के बाद सूरज पंचोली को 10 जून 2013 को गिरफ्तार किया गया था। दो सप्ताह से ज्यादा समय तक हिरासत में बिताने के बाद उनको जमानत पर रिहा हुए थे।  

इन फिल्मों में आई थी नजर 

नफीसा रिजवी खान उर्फ जिया खान एक ब्रिटिश-अमेरिकी नागरिक थीं। बता दें जिया के बेस्ट एक्ट्रेस के साथ-साथ सिंगर थीं, उन्होंने अमिताभ बच्चन की फिल्म ‘निशब्द’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इस फिल्म में उन्होंने अमिताभ बच्चन के साथ एक्टिंग की थी। साथ ही उन्होंने आमिर खान के साथ भी काम किया था। बता दें वह ‘गजनी’ में एक मेडिकल स्टूडेंट के रोल में देखा गया था। 

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER