कन्नौज / किशोरी की आंख से निकल रहे हैं पत्थर, अचरज में लोग, डॉक्टरों ने कहा- अविश्वासनीय

Zoom News : Sep 25, 2021, 05:53 PM
करीब दो माह से 17 वर्षीय किशोरी की बाईं आंख से मटर के दाने के बराबर पत्थर निकलने की घटना क्षेत्र के लोगों के लिए हैरानी का विषय बनी है। इसको लेकर ग्रामीणों में तरह-तरह की चर्चाएं हैं। वहीं डॉक्टर इसे नामुमकिन कह रहे हैं। 

मामला गुरसहायगंज कोतवाली क्षेत्र के ग्राम गढ़िया बलिदासपुर का है। यहां के मोहम्मद मुश्ताक दिल्ली में सिलाई का काम करते हैं। इनके छह बच्चे हैं। चौथे नंबर की चांदनी (17 ) ने बताया कि दो माह पहले वह बरेली स्थित मामा जाहिद के यहां गई थी। 

दिन में अचानक बायीं आंख में दर्द हुआ। मटर के दाने के बराबर पत्थर का टुकड़ा निकला। आंख में असहनीय पीड़ा हुई। यह मंजर देखकर ननिहाल के लोग घबरा गए। उपचार के लिए सीतापुर और बरेली के आंखों के डॉक्टर को दिखाने के लिए ले गए। 

चांदनी की मां रुखसाना के मुताबिक डॉक्टरों ने कई परीक्षण किए। आंख का एक्सरे किया। इस दौरान डॉक्टर आंखों से पत्थर निकलने का मामला नहीं सुलझा पाए।  कुछ दवाएं देकर घर भेज दिया। इलाज में फायदा न मिलता देख चांदनी घर आ गई। 

बताया कि पिछले तीन दिन से यह सिलसिला फिर से चालू हो गया है। पत्थर निकलने के दौरान परिजनों ने वीडियो भी बनाया। यहां इसकी पुष्टि नहीं की जा रही है। लोग ऊपरी चक्कर की भी बात कह रहे हैं। इस घटना से सभी अचंभित हैं। 

दुर्गा नेत्र चिकित्सालय के डॉयरेक्टर डॉक्टर नीरज गुप्ता ने बताया कि आंख से पत्थर निकलना संभव नहीं है। अधिक मर्ज बढ़ जाने पर आंख से छोटे-छोटे कीड़े और ठोस मवाद के निकलने की संभावना होती है। वह भी पत्थर का रूप नहीं लेते हैं


SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER