KKR vs PBKS: मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम (Mumbai Wankhede Stadium) में कोलकाता नाइट राइडर्स (Kolkata Knight Riders) और पंजाब किंग्स (Punjab Kings) के बीच आईपीएल 2022 (IPL 2022) का आठवां मुकाबला जारी है। ये मैच केकेआर (KKR) फैन्स के लिए और भी ज्यादा खास हो गया है, क्योंकि मैच में शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की बेटी सुहाना खान (Suhana Khan) और उनकी दोस्त व अभिनेत्री अनन्या पांडे (Ananya Panday) टीम को सपोर्ट करने पहुंचीं। अनन्या और सुहाना के फोटोज- वीडियोज तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।
अनन्या- सुहाना के फोटोज/वीडियोज वायरल
सुहाना खान और अनन्या पांडे ने करीब दो घंटे पहले अपने- अपने इंस्टाग्राम पर स्टोरीज शेयर किए थे। सुहाना और अनन्या अपनी- अपनी इंस्टा स्टोरीज में काफी स्पोर्टी मोड में नजर आ रही थीं और हमेशा की तरह बेहद खूबसूरत दिख रही हैं। वहीं वानखेड़े स्टेडियम में पहुंचने के बाद सुहाना और अनन्या के फोटोज वीडियोज भी तेजी से वायरल होने लगे। शाहरुख के साथ ही अनन्या- सुहाना और केकेआर के फैन्स दोनों को देख काफी खुश दिखे।
केकेआर और पंजाब किंग्स की टीम
कोलकाता नाइट राइडर्स की प्लेइंग इलेवन: अजिंक्य रहाणे, वेंकटेश अय्यर, नितीश राणा, श्रेयस अय्यर (कप्तान), सैम बिलिंग्स (विकेटकीपर), आंद्रे रसेल, सुनील नरेन, टिम साउदी, उमेश यादव, शिवम मावी और वरुण चक्रवर्ती।
पंजाब किंग्स की प्लेइंग इलेवन: मयंक अग्रवाल (कप्तान), शिखर धवन, लियाम लिविंगस्टोन, भानुका राजपक्षे (विकेटकीपर), शाहरुख खान, ओडियन स्मिथ, राज बावा, अर्शदीप सिंह, हरप्रीत बरार, कगिसो रबाडा और राहुल चाहर।
अनन्या के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स
बता दें कि अनन्या पांडे ने कुछ वक्त पहले हिंदुस्तान से खास बातचीत में अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट्स पर कहा था, 'लाइगर बहुत एक्साइटिंग फिल्म है। ये वैसे फिल्म है, जो मैं देखती थी, जब मैं छोटी थी। लाइगर में एक्शन, रोमांस, ड्रामा, कॉमेडी, सस्पेंस सब है...। इसके अलावा मैं एक फिल्म कर रही हूं 'खो गए हम कहां', जिस में मेरे साथ आदर्श गौरव और सिद्धांत हैं। फिल्म एक सोशल मीडिया और डिजिटल एज की कहानी है। इसके अलावा एक और बड़ा अनांउसमेंट जल्दी होगा।'
Suhana Khan is supporting KKR from the stands tonight #IPL2022 pic.twitter.com/lCyiwaZO1t
— India Fantasy (@india_fantasy) April 1, 2022
सुहाना खान हैं इंस्टा क्वीन
वहीं बात सुहाना खान की करें तो सोशल मीडिया पर काफी कम एक्टिव रहने के बाद भी उनकी तगड़ी फैन फॉलोइंग है। सुहाना के इंस्टाग्राम फोटोज और वीडियोज अक्सर वायरल होते हैं। सुहाना के बोल्ड फोटोज और देसी अवतार, सभी पर दर्शक प्यार लुटाते हैं। शाहरुख खान की लाडली बिटिया को बतौर एक्ट्रेस फैन्स देखने के लिए बेताब हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सुहाना खान, जोया अख्तर की फिल्म 'द आर्चीज' में नजर आ सकती हैं।
