बॉलीवुड / अनिल कपूर को छोड़ शादी के बाद अकेले ही हनीमून पर चली गई थीं सुनीता, फिल्मी है लव स्टोरी

News18 : Apr 14, 2020, 02:42 PM
मुंबई- बॉलीवुड (Bollywood) के मिस्टर इंडिया यानी अनिल कपूर (Anil Kapoor) की अपनी एक अनोखी शख्सियत हैं। 63 साल के अनिल उम्र को मात देकर बॉलीवुड में लगातार आगे बढ़ रहे हैं। अनिल कपूर और सुनीता कपूर की शादी के 36 साल हो गए हैं। दोनों ने शादी से पहले एक दूसरे को लंबे समय तक डेट किया और फिर शादी करने का फैसला किया। दोनों की लव स्टोरी (Love story) भी बेहद फिल्मी है। साल 1980 में दोनोंं अपनी पहली डेट पर गए। उसी समय दोनों के मन में एक-दूसरे के लिए प्यार जाग गया। ये उस दौर की बात है, जब अनिल इंडस्ट्री में अच्छे से पैर नहीं जमा पाए थे और सुनीता एक सफल मॉडल बन चुकी थीं।

दिलचस्प है लव स्टोरी 

काफी मेहनत के बाद अनिल कपूर (Anil Kapoor) बॉलीवुड में अच्छे से पैर जमा चुके थे, लेकिन सुनीता के माता-पिता को ये रिश्ता पसंद नहीं था। पर काफी मेहनत के बाद सुनीता के घर पर सब राजी हुए। चलिए जानते हैं आज उनकी दिलचस्प लव स्टोरी के बारे में।

एक सफल मॉडल थीं सुनीता 

अनिल कपूर ने टॉलीवुड तक में कई साइड रोल किए। 1983 में फिल्म 'वो सात दिन' मिली और उसके बाद वो स्पॉटलाइट में आए। सुनिता से वो बहुत प्यार करते थे और उन्हीं से शादी भी करना चाहते थे। सुनीता एक सफल मॉडल थीं और उनके पिता स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में अफसर थे।

आवाज पर हो गए थे फिदा

अनिल ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया था कि एक दोस्त के जरिए अनिल को सुनीता का नंबर मिला और दोनों की फोन पर बात शुरू हुई। उस वक्त मैं उसकी आवाज पर फिदा हो गया था। अनिल ने उस वक्त खुदसे कहा, क्या आवाज है यार, क्या इंग्लिश बोलती है। इसके बाद दोनों फिर राज कपूर के घर पर मिले और ऐसे दोनों की बातचीत आगे शुरू हुई।

ऐसे होने लगी मुलाकात

अनिल ने फिर सुनीता को अपने टूटे दिल की कहानी सुनाई। मैं किसी को पसंद करता था और उसने मुझे छोड़ दिया था। धीरे-धीरे दोनों के बीच बातें बढ़ती गईं, दोनों एक-दूसरे के साथ समय बीताने लगे। अनिल कपूर कई बार सुनीता से मिलने फोटोशूट पर जाया करते थे और सुनीता अपने शूट कैंसिल कर देती थीं ताकि वो और समय बिता सकें। अनिल ने बताया कि जब दोनों के बीच बातें चल रही थीं तो सुनीता ने बताया था कि वो खाना बनाना नहीं जानती हैं। इसलिए अनिल हमेशा से घर में कुक चाहते थे।

हनीमून पर अकेले गईं सुनीता

साल 1984 में आई अनिल कपूर की फिल्म मशाल एकदम हिट हो गई, लेकिन पूरी इंडस्ट्री ने उन्हें शादी से मना किया। उस दौर में लोगों का मानना था कि जब तक एक एक्टर की शादी नहीं होती वो बहुत लोकप्रिय होता है। इसी कारण अनिल ने दो बार अपनी शादी की तारीख आगे बढ़ाई। फिर अनिल की फिल्म मेरी जंग रिलीज हुई। उन्होंने मैंने सुनीता को फोन किया और कहा कि हम कल शादी करने वाले हैं या तो कल या फिर कभी नहीं और फिर हमने अगले दिन शादी कर ली। शादी के बाद मैं 3 दिन के शूट के लिए चला गया तो सुनीता मेरे बिना हनीमून पर चली गई थीं।

परफेक्ट मां, परफेक्ट पत्नी

एक खूबसूरत घर बनाने के लिए सुनीता ने शादी के बाद न सिर्फ अपना करियर छोड़ दिया बल्कि बहुत सारे बलिदान दिए। उन्होंने एक बातचीत के दौरान बताया था कि कैसे उनकी पत्नी उन्हें प्रोत्साहित करती हैं। अनिल ने कहा था वो परफेक्ट मां, परफेक्ट पत्नी हैं और यही कारण हैं कि मैं रोज सुबह प्रोत्साहित होता हैं। आपको पता है क्यों? जब मैं उससे पूछता हूं, अरे, कल ही तो मैंने तुम्हें कुछ रुपये दिए थे, तो वो कहती हैस वो सब खत्म हो गए।


SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER