Bollywood / सूरज पंचोली सहित इन सितारों ने की सीबीआई जांच की मांग

Zoom News : Aug 14, 2020, 05:41 PM

न्यूज हैल्पलाइन . मुम्बई | बॉलीवुड इंडस्ट्री से एक-एक कर कई और सितारे भी सामने रहें हैं जो सुशांत सिंह राजपूत केस में सीबीआई जांच की मांग कर रहे हैं। कंगना रनौत, अंकिता लोखंडे और कृति सेनन के बाद अब सूरज पंचोली, वरुण धवन, परिणीति चोपड़ा और मौनी रॉय का भी नाम सामने आया है। आज ही के दिन लगभग दो महीने पहले सुशांत सिंह की मृत्यु की खबर सुनकर पूरा देश सदमे में डूब गया। सुशांत की मृत्यु को आज पूरे दो महीने हो गए हैं, लेकिन उनके रहस्यमयी मौत की जानकारी अभी तक सामने नहीं आयीं है।

 

इस देश के लगभग हर एक इंसान को यही लगता है कि सुशांत सिंह राजपूत की हत्या की गई है, लेकिन फिर भी मुंबई पुलिस इस केस में कोई दिलचस्पी नहीं दिखा रहीं हैं, और जिस तरह से मुंबई पुलिस के करतब सामने रहें हैं, उसे देखकर लगता है कि यकीनन मुंबई पुलिस कुछ बड़ा छिपाने की कोशिश कर रहीं हैं।

 

जैसे कि दो महीने बीत चुके हैं, फैमिली और फैंस लगातार सीबीआई इनवेस्टिगेशन की मांग कर रहे हैं, और साथ ही नेपोकिड को बॉयकॉट करने की बात कह रहे हैं। वही कुछ लोग नेपोकिड को जमकर ट्रोल भी कर रहे हैं। बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत के केस में सूरज पंचोली का नाम भी रहा है, लोगों का मानना है कि इन सबमें सूरज पंचोली का भी हाथ हो सकता है।

 

लेकिन अब सूरज पंचोली ने सीबीआई जांच की मांग कर सभी को अचंभित कर दिया। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी में पोस्ट शेयर किया और लिखा, "मैं ये प्रार्थना करता हूं, और उम्मीद करता हूं कि सुशांत सिंह राजपूत के परिवार को सच का पता चले। वे सीबीआई इनवेस्टिगेशन डिजर्व करते हैं। यह उनके लिए पहले से ही एक लंबी लड़ाई रही है। उन्हें ये जानने की जरूरत है कि असल में हुआ क्या था, और साथ ही दुनिया को भी सच जानने की जरूरत है।"

 

सूरज पंचोली के अलावा एक्टर वरुण धवन ने भी सीबीआई जांच की मांग की, उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी पर पोस्ट शेयर लिखा, "#cbiforSSR" एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा ने भी लिखा, "सच सामने आने की जरूरत है। #cbiforSSR"   वही मौनी रॉय ने भी इंस्टा स्टोरी पर पोस्ट कर सीबीआई जांच के लिए गुहार लगाई है।

 

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER