Rajasthan / होटल में रात तीन बजे भड़की आग, बार-रेस्टोरेंट जलकर खाक, आठ लोगों को हाइड्रोलिक से निकाला बाहर

Zoom News : Apr 07, 2022, 03:16 PM
राजधानी जयपुर में एमआई रोड पर स्थित होटल चाणक्य में गुरुवार रात करीब तीन बजे आग भड़क गई। आग होटल की छत पर बने बार और  रेस्टोरोंट में लगी थी। सूचना पर पहुंची करीब आठ दमकालों ने ढाई घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। घटना के दौरान छत पर करीब आठ लोग फंसे हुए थे। पुलिस ने हाइड्रोलिक की मदद से लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। दमकल कर्मचारियों ने जब तक आग पर काबू पाया रूफटॉप पर बना बार और रेस्टोरेंट पूरी तरह जलकर खाक हो गया था। 

जानकारी के अनुसार रूफटॉप पर होटल नाइट जार के नाम से बार और रेस्टोरेंट चल रहा है। आग की लपटे उठते ही होटल रुके लोगों और कर्मचारियों में हडकंप मच गया। कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। सूचना पर पुलिस व फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और बचाव का काम शुरू किया गया। 

रेस्क्यू ऑपरेशन कर लोगों को निकाला

आग का भीषण रूप देखकर  कर्मचारियों ने होटल में रुके लोगों को उठाया और सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। अब तक किसी तरह की जनहानि की जानकारी सामने नहीं आई है। उधर, अब तक यह भी पता नही चल सका कि होटल में आग किस तरह से लगी थी।  जानकारी के अनुसार होटल में आग जैसी घटना पर काबू पाने के लिए कोई इंतजाम भी नहीं थे। ऐसे में होटल प्रबंधन की लापरवाही भी सामने आ रही है।  

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER