Bollywood / टाईगर श्रॉफ का गाया हुआ पहला गाना 'अनबीलेवेबल' हुआ रिलीज

Zoom News : Sep 22, 2020, 06:23 PM
न्यूज हेल्पलाइन . मुम्बई | टाईगर श्रॉफ ने आज अपनी आवाज में गाए गाने 'अनबीलेवेबल' को शेयर किया हैं। टाईगर ने इंस्टा पर अपकमिंग गाने के ट्रेलर को शेयर किया साथ ही बताता कि उनका गाना 22 सिंतबर को यानी की आज बीजीबीएनजी म्यूजिक के यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया हैं। बता दें, टाईगर पहली बार अपनी आवाज़ में गाए गाने को आॉफिशीअली म्यूजिक बैनर के अंडर रिलीज कर रहे हैं।

लगभग चार मिनट के इस विडियो में टाईगर की बेहतरीन आवाज में गाए गाने को सुना जा सकता है। जिसमें हिंदी और इंग्लिश लिरीक्स को जोड़कर बहुत ही बेहतरीन तरीके से गाने को कम्पोस और गाया गया हैं।टाईगर इस विडियो में डांस मूव्स करते भी नजर आ रहें हैं। ब्लैक एंड व्हाइट इस म्यूजिक विडियो में टाईगर और डिजाइनर सिमोना जेसेनस्का के बीच लव स्टोरी नजर आती है। जहां टाईगर यह गाना उनकी रील लव इंटरेस्ट सिमोना के लिए  'यू आर अनबीलेवेबल' गाते हुए नजर आ रहें हैं। और वहीं विडियो के एंड में दोनों के बीच परफेक्ट कैमिस्ट्री से भरा डांस मूव्स देखने मिलता हैं।

इस गाने को रिलीज करने के समय टाईगर बीजीबीएनजी म्यूजिक के यूट्यूब चैनल पर 18 मिनट तक लाइव रहें और लाइव में टाईगर ने इस गाने को गाने और गाना बनाने की पूरी कहानी बताई। लाइव में टाईगर मास्क पहने हुए फैंस के साथ कनेक्टेड होते हुए दिखे। 11 बजे रिलीज हुए म्यूजिक विडियो को अब तक 20 हजार व्यू मिला हैं।

टाईगर ने इंस्टा अकाउंट पर विडियो के लिंक को शेयर कर कैप्शन में लिखा,' मै सोचा करता था कि एक बिल्डिंग से दूसरे बिल्डिंग पर कुदना बहुत मुश्किल है पर इस एक्सपिरियंस से मैंने गाना गाना और भी चैलेंजिंग महसूस किया। मेरा इस संसार के संगीतकारों के प्रति और भी आदर बढ़ गया हैं। तब तक के लिए आप लोग मेरी इस छोटी सी मेहनत पर अपना प्यार जताए। अनबीलेवेबल गाना रिलीज हो चुका है।

हाल ही में टाईगर ने के टीजर को शेयर कर कैप्शन में लिखा था,' हेलो दोस्तों, यह रहा मेरे पहले गाने का टीजर। उम्मीद है आप सभी को पसंद आएगा।बस यही कहना चाहूंगा कि, आप सब अनबिलेवेबल है ।' साथ ही गाने से जुड़े सभी कलाकारों को टैग किया। बता दें, टाईगर का यह गाना बीजीबीएनजी म्यूजिक के यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया।

वहीं टाईगर ने गाना अनाउंस करते वक्त कहा था,' मैं हमेशा से ही अपने गाने को गाना और उसपर डांस करना चाहता था। पर कभी हिम्मत जुटा नहीं पाया था। इस लॉकडाउन के समय में मैंने खुद को एक्सप्लोर किया और बहुत कुछ सीखा। यह एक अनबीलेवेबल एक्सपिरियंस रहा हैं।‌ आपके साथ जल्द ही शेयर करने जा रहा हूं।'

बता दें, टाईगर के इस पोस्ट को टाईगर के पिता जैकी श्रॉफ ने भी रिपोस्ट किया। साथ ही दिशा पाटनी और श्रृद्धा कपूर ने भी टाईगर के इस गाने के लिए उत्सुकता जाहीर की ।

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER