UP News / जयमाल के बाद गिर गई दूल्हे की विग, दुल्हन बोलीं- मुझे गंजे से शादी नहीं करनी

Zoom News : May 21, 2022, 08:16 PM
उन्नाव। यूपी के उन्नाव जिले में सफीपुर कोतवाली क्षेत्र के परियर गांव निवासी लखन कश्यप की बेटी की आवास विकास कॉलोनी थाना कल्याणपुर कानपुर नगर से बरात आई थी। जयमाल आदि होने के बाद भंवरों के समय दूल्हे को चक्कर आने से वह बेहोश होकर गिर गया। दुल्हन का भाई दूल्हे के चेहरे व सिर पर पानी के छीटें मारे और सिर सहलाने लगा, तो हेयर विग निकल कर हाथ में आ गई। यह देख मौजूदा लोगों को हंसी आ गई और दुल्हन पक्ष ने धोखा देने की बात कह कर दूल्हे को ही बंधक बना लिया। इसके बाद दुल्हन व परिजनों ने फेरे लेने और विवाह करने से मना कर दिया। इस बीच दोनों पक्षों के बीच मारपीट तक की नौबत भी आ गई।

बता दें कि सफीपुर कोतवाली क्षेत्र के परियर निवासी निशा की शादी आवास विकास कॉलोनी कानपुर निवासी पंकज कश्यप से तय थी। 20 मई की शाम गाजे-बाजे के साथ बरात दूल्हन के दरवाजे पर पहुंची। कन्या पक्ष के लोगों ने बरातियों का जोरदार स्वागत किया। बारातियों ने डीजे पर डांस कर खूब आनंद लिया। खाना होने के बाद वर-वधू ने एक दूसरे को जयमाल पहना कर रस्म निभाई। हिंदू रीति-रिवाज में मंडप के नीचे सात फेरे, व सात वचनों के बिना शादी पूर्ण नहीं होती। देर रात भांवरो के लिए दूल्हा मंडप में पहुंचा जहां आचार्य वैदिक मंत्रोच्चारण कर शादी की रस्में कराने लगे।

इसी बीच दूल्हे को चक्कर आ गया और बेहोश हो गया। वर-कन्या पक्ष में हड़कंप मच गया। दूल्हन का भाई विपिन दूल्हे का सिर मलने लगा। सिर मलते ही दूल्हे की विग उसके हाथ में आ गई। गंजे दूल्हे की पोल खुलते ही कन्या पक्ष सन्न रह गया। हालांकि बुजुर्गों ने बीच बचाव करके मामला शांत कराया। दुल्हन पक्ष ने दूल्हा पक्ष पर धोखा देने का आरोप लगाया है। इस मामले की सूचना पुलिस को दी गई, जिस पर परियर चौकी प्रभारी रामजीत यादव मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि दूल्हे के सिर पर विग लगी देखने के बाद दुल्हन पक्ष शादी के लिए तैयार नहीं है। पुलिस के सामने ही दोनों पक्ष में समझौते का प्रयास कर रहे हैं।

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER