दुनिया / इस देश के चूहे ने बचाई हजारों लोगो की जान, मिला वीरता पुरस्कार

Zoom News : Sep 28, 2020, 05:29 PM
ब्रिटेन: दुनिया में कई तरह के किस्से सुनने को मिलते है जिनमे जीव-जंतुओं या जानवरों की बहादुरी के किस्से भी शामिल है। ऐसा ही एक मामला सामने आया है जहां अफ्रीकी नस्ल के एक विशाल चूहे को ब्रिटेन की एक संस्था ने बहादुरी के लिए गोल्ड मेडल से सम्मानित किया है। क्योकी इस चुहै ने हजारो लोगो की जान बचाई।

द गार्जियन की एक रिपोर्ट के मुताबिक, मगावा नाम के विशाल चूहे ने कंबोडिया में अपने सूंघने की क्षमता से 39 बारूदी सुरंगों का पता लगाया था। इस चूहे ने 28 जिंदा विस्फोटकों का भी पता लगाया जिससे हजारों लोगों की जान बच गई। इस पुरस्कार को जीतने वाला पहला चूहा है। मगावा सात साल का है। ब्रिटेन की एक चैरिटी संस्था पीडीएसए ने इस चूहे को सम्मानित किया।



SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER