देश / ये है भारत की सबसे अमीर महिलाएं, जाने इनके बारे में सबकुछ

Zoom News : Dec 04, 2020, 07:18 AM
Delhi: एचसीएल टेक्नोलॉजीज की चेयरपर्सन 38 वर्षीय रोशनी नादर मल्होत्रा ​​सबसे अमीर भारतीय महिला हैं। कोटक वेल्थ के सहयोग से हुरुन इंडिया ने 100 भारतीय अमीर महिलाओं की सूची तैयार की है। इस सूची में शामिल महिलाओं की कुल संपत्ति 2.72 लाख करोड़ रुपये है। रोशनी की नेटवर्थ 54,850 करोड़ रुपये है

हुरून रिच लिस्ट के अनुसार रोशनी भारत की सबसे अमीर महिला हैं। रोशनी नादर मल्होत्रा ​​की कुल संपत्ति 54.8 हजार करोड़ है, उन्हें हाल ही में एचसीएल टेक्नोलॉजीज का अध्यक्ष बनाया गया है। वर्ष 2019 में, वह फोर्ब्स वर्ल्ड की 100 सबसे शक्तिशाली महिलाओं की सूची में 54 वें स्थान पर थीं। वह केवल 28 साल की उम्र में कंपनी की सीईओ बन गईं।

हुरुन रिच लिस्ट में किरण मजूमदार-शॉ दूसरे स्थान पर हैं, जिनकी कुल संपत्ति 36.6 हजार करोड़ रुपये है। किरण मजूमदार शॉ, बॉयोकान की प्रबंध निदेशक हैं। रिपोर्ट में कहा गया है कि इनमें से 31 महिलाएं ऐसी हैं जिन्होंने अपने दम पर यह मुकाम हासिल किया है।

तीसरे नंबर पर लीना गांधी तिवारी हैं, जिनकी कुल संपत्ति 21,340 करोड़ है। वह यूएसवी कंपनी की चेयरपर्सन हैं। USV इंडिया की स्थापना 1961 में लीना तिवारी के पिता विट्ठल गांधी ने की थी।

हुरुन रिच लिस्ट में चौथे स्थान पर नीलिमा मोटापर्ती हैं, जिनकी कुल संपत्ति 18,620 करोड़ रुपये आंकी गई है। उनकी कंपनी Divis Laboratories है। राधा वेम्बू जिनकी कुल संपत्ति 5,590 करोड़ रुपये आंकी गई है। उसकी कंपनी है।

नंबर छह अमीर महिलाओं की सूची में जयश्री उल्लाल हैं, जिनकी कुल संपत्ति 10,220 करोड़ रुपये है, उनकी कंपनी अरिस्टा नेटवर्क है। वहीं रेणु मुंजाल सातवें स्थान पर हैं, जिनकी कुल संपत्ति 8,690 करोड़ रुपये है, उनकी कंपनी हीरो फिनकॉर्प है।

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER