Peru Bus Crash / पेरू में "शैतान मोड़" पार नहीं कर सकी यह बस, हुआ बड़ा हादसा , 24 यात्रियों की मौत

पेरू में एक बड़ी बस दुर्घटना की खबर सामने आ रही है। करीब 60 यात्रियों से भरी बस खाईं में गिर गई। इसमें से 24 यात्रियों की मौत हो गई और अन्य लोग घायल बताए जा रहे हैं। पेरू की पुलिस के अनुसार शनिवार को देर रात यह दुर्घटना शैतान मोड़ पर हुई। यह पेरू का सबसे खतरनाक मोड़ है, जहां अक्सर दुर्घटनाएं होती रहती हैं। यह बस भी जैसे ही शैतान मोड़ पहुंची कि दुर्घटना का शिकार हो गई। ड्राइवर चाहकर भी शैतान मोड़ को पार नहीं कर सका।

Peru Bus Crash: पेरू में एक बड़ी बस दुर्घटना की खबर सामने आ रही है। करीब 60 यात्रियों से भरी बस खाईं में गिर गई। इसमें से 24 यात्रियों की मौत हो गई और अन्य लोग घायल बताए जा रहे हैं। पेरू की पुलिस के अनुसार शनिवार को देर रात यह दुर्घटना शैतान मोड़ पर हुई। यह पेरू का सबसे खतरनाक मोड़ है, जहां अक्सर दुर्घटनाएं होती रहती हैं। यह बस भी जैसे ही शैतान मोड़ पहुंची कि दुर्घटना का शिकार हो गई। ड्राइवर चाहकर भी शैतान मोड़ को पार नहीं कर सका।

पेरू की परिवहन पर्यवेक्षी एजेंसी (एसयूटीआरएएन)के अनुसार कंपनी क्यू ओरियांका टूर्स अगुइला दोराडा नामक बस पेरू के उत्तर में जा रही थी। पेरू के उत्तरी जिले एल आल्टो में यह दुर्घटना हुई है। बस में 60 यात्री सवार थे। शैतान मोड़ पहुंचते ही बस का संतुलन बिगड़ गया और वह खाईं में चट्टानों पर जा गिरी। इस दौरान कुछ यात्रियों ने कूदकर सतर्कता से अपनी जान बचा ली। अन्य यात्रियों को अपनी जान गंवाना पड़ा। मौके पर सुरक्षा बल राहत और बचाव कार्य में जुटे हुए हैं। काफी संख्या में लोग घायल हैं, जिन्हें पेरू की राजधानी लीमा से करीब 1000 किलोमीटर दूर एल आल्टो और मनकोरा अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें से कई यात्रियों की हालत नाजुक बनी है। पेरू दक्षिणी अमेरिकी महाद्वीप में स्थित एक देश है। पुलिस के अनुसार बस में सवार काफी यात्री हैती के थे। दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER