बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट (Alia Bhatt) इन दिनों लगातार अपनी आगामी फिल्म 'गंगूबाई काठियावाड़ी' (Gangubai Kathiawadi) के प्रमोशन में जी जान से जुटी हैं. यह बिग बजट फिल्म 25 फरवरी को रिलीज होने वाली है. इस फिल्म का ट्रेलस सामने आते ही आलिया के लुक और किरदार की जमकर तारीफ हो रही है. लेकिन अब एक छोटी बच्ची आलिया भट्ट को कड़ी टक्कर दे रही है. लोग उसे 'असली' गंगूबाई बोल रहे हैं.
छोटी सी बच्ची ने किया सबको दंग
'गंगूबाई काठियावाड़ी' (Gangubai Kathiawadi) को लेकर सोशल मीडिया पर काफी बज है. इसी बीच एक छोटी बच्ची ने इंटरनेट पर अपने अंदाज से तहलका मचा दिया गया. खुद को आलिया का छोटा रूप बताने वाली इस लड़की का नाम Hariti है. जो 'गंगूबाई काठियावाड़ी' के डायलॉग्स की कॉपी करती नजर आ रहीं हैं. देखिए ये VIDEO...
हूबहू बनीं गंगूबाई
Hariti के लुक्स की बात करें तो वो दिखने में बिल्कुल भी आलिया भट्ट जैसी नहीं हैं, मगर वो हूबहू आलिया की फिल्म 'गंगूबाई काठियावाड़ी' के डायलॉग्स पर लिपसिंक करती हुई गजब ढा रही हैं. उनके ये वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बने हुए हैं.
लोगों ने किए ऐसे कमेंट
इस वीडियो के सामने आने के बाद से लोग इस बच्ची को असली गंगूबाई बता रहे हैं. कई लोग यहां #Alia Bhatt लिखकर बोल रहे हैं कि संजय लीला भंसाली इस वीडियो को देखकर सीक्वेंस में इसे ही लेंगे. कई लोग बच्ची के हुनर की तारीफ कर रहे हैं.
