Bihar / आरा में तीन साल के बच्चे को मारी गोली, अस्पताल ले जाते समय तोड़ा दम

पिता के अन्याय के खिलाफ आवाज उठाने पर बदमाशों ने बेटे को गोली मार दी। मामला संदेश थाना क्षेत्र के एक गांव का है। गोली की घटना इलाके में फैलते ही सनसनी फैल गई। गोली लगने के बाद तीन साल के मासूम को इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाया जा रहा था लेकिन उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।

छेड़खानी का विरोध करने पर मारी गोली

पिता ने बताया कि शुक्रवार की देर शाम उनके पड़ोसी के एक लड़के ने उनकी बड़ी बेटी पर कमेंट किया था और छेड़खानी कर दी थी। इसके बाद बेटी ने घर पर घटना के बारे में बताया। जब पिता ने इस बात का विरोध किया तो बदमाशों ने उनसे मारपीट की और उनके तीन साल के बेटे को गोली मार दी।

गोली लगने के बाद परिजनों ने इसकी सूचना टाउन थाने की पुलिस को दी। पुलिस सदर अस्पताल पहुंची और शव को लेकर उसका पोस्टमार्टम करवाया। बच्चे के परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।

तीन राउंड हुई फायरिंग

बच्चे के पिता संजय सिंह ने पड़ोसी चंद्रशेखर नाम के युवक पर अपनी बेटी के साथ छेड़खानी करने और पुत्र को गोली मारने का आरोप लगाया है। पिता ने चंद्रशेखर द्वारा तीन राउंड फायरिंग करने की भी बात कही है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER