उत्तर प्रदेश / सपना चौधरी के गाने पर पुलिस चौकी के अंदर थिरकी Tik ​​Tok गर्ल, वीडियो हुआ वायरल

उत्तर प्रदेश के जौनपुर में चंदवक थाना क्षेत्र के बजरंग नगर चौकी इंचार्ज सच्चिदानंद का टिक टॉक वीडियो वायरल हो रहा है। लॉकडाउन के दौरान उन्होंने ड्यूटी के वक्त ही पुलिस चौकी के अंदर टिक टॉक गर्ल के साथ वीडियो बनाया। इस टिक टॉक वीडियो में चौकी के भीतर इंचार्ज साहब अपनी कुर्सी पर बैठे नजर आ रहे हैं और एक टिक टॉक गर्ल सपना चौधरी के गाने पर उनके नजदीक डांस कर रही है।

जौनपुर: उत्तर प्रदेश के जौनपुर में चंदवक थाना क्षेत्र के बजरंग नगर चौकी इंचार्ज सच्चिदानंद का टिक टॉक (Tik ​​Tok) वीडियो वायरल हो रहा है। लॉकडाउन के दौरान उन्होंने ड्यूटी के वक्त ही पुलिस चौकी के अंदर टिक टॉक गर्ल के साथ वीडियो बनाया।

इस टिक टॉक वीडियो में चौकी के भीतर इंचार्ज साहब अपनी कुर्सी पर बैठे नजर आ रहे हैं और एक टिक टॉक गर्ल सपना चौधरी के गाने पर उनके नजदीक डांस कर रही है। पोज अच्छा आए इसका भी चौकी इंचार्ज ने खूब ख्याल रखा है।

टिकटॉक वीडियो हिट बने इसके लिए उन्होंने और टिक टॉक गर्ल ने न तो चेहरे पर मास्क लगाया और ना ही सोशल डिस्टेंसिन्ग की गाइडलाइंस का पालन किया। चौकी इंचार्ज का ये टिक टॉक वीडियो अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

चौकी इंचार्ज का ऐसा वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस विभाग की किरकिरी हो रही है। इस पर कुछ भी बोलने से अधिकारियों ने चुप्पी साध ली है। हालांकि बजरंग नगर चौकी इंचार्ज सचिदानन्द को लाइन हाजिर कर दिया गया है। 

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER