बॉलीवुड / तैमूर अली खान ने सिख ली टपोरियों की भाषा, कैमरे को देखकर कहा- ऐ भाई लोग, वीडियो

Zee News : Mar 05, 2020, 01:03 PM
नई दिल्‍ली: बी-टाउन के सबसे पॉपुलर स्टार किड तैमूर अली खान (Taimur Ali Khan) वैसे तो आए दिन अपनी क्यूटनेस के कारण लोगों के बीच चर्चा में रहते हैं। लेकिन अब करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) और सैफ अली खान (Saif Ali Khan) के लाडले का एक नया रूप सामने आया है, जिसे देखकर हर कोई हैरान है। क्योंकि इसमें तैमूर अली खान टपोरियों वाले अंदाज में बात करते दिख रहे हैं। 

हाल ही में तैमूर का एक ऐसा वीडियो सामने आया है जिसमें वह बागवानी करते नजर आ रहे हैं। इसके बाद तैमूर की जमकर तारीफ हो रही थी। लेकिन हाल ही में तैमूर का एक वीडियो सामने आया है जिसमें वह अपनी नानी बबीता और मां करीना के साथ नजर आ रहे हैं। देखिए VIDEO

इस वीडियो में हैरान करने वाली बात यह है कि अब तैमूर अली खान ने टपोरियों वाली भाषा भी सीख ली है। हम देख सकते हैं कि तैमूर अली खान कैमरे को देखकर बोलते हैं, 'ए भाई लोग'। तैमूर अली खान के इस अंदाज को देखकर उनकी नानी और मां के चेहरे पर मुस्कान आ जाती है।

हालांकि यह पहला मौका नहीं है जब तैमूर ने कैमरा पर्सन के साथ इस तरह से चौंकाने वाला काम किया हो। क्योंकि बीते दिनों एक बार वह पैपराजी के साथ दोस्तों जैसे बात करते नजर आए थे तो एक बार काफी तेज गुस्सा करते हुए तैमूर का वीडियो वायरल हो चुका है। 

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER