दिल्ली मेट्रो बाधित / वॉयलेट, ग्रीन और पिंक तीनों लाइनों पर देरी से चल रहीं ट्रेनें, होली पर घर जाने वाले यात्री परेशान

Zoom News : Mar 17, 2022, 11:43 AM
दिल्ली मेट्रो की वॉयलेट, ग्रीन और पिंक लाइन्स पर ट्रेन देरी से चल रही हैं। दिल्ली मेट्रो रेलवे कॉर्पोरेशन (डीएमआरसी) ने ट्वीट कर यह जानकारी दी। ढाई घंटों से ज्यादा समय से मेट्रो सेवा बाधित रहने के कारण यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

दैनिक रूप से ऑफिस जाने वाले, घर जाने के लिए आनंद विहार, कश्मीरी गेट आदि अंतरराज्यीय बस अड्डों पर जाने वाले यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

डीएमआरसी ने बताया कि वॉयलेट, ग्रीन और पिंक लाइन पर सेवाएं देरी से चल रही हैं। डीएमआरसी ने इसके लिए खेद जताते हुए यात्रियों से और ज्यादा समय मांगा है।


इस बीच कश्मीरी गेट मेट्रो स्टेशन पर यात्रियों की भारी भीड़ जमा हो गई है। यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बहादुरगढ़ में मेट्रो लगभग सवा घंटे से बंद है। इस बीच मेट्रो के गेट बंद कर दिए गए हैं, जिससे गेट के बाहर भी यात्रियों की भीड़ जमा हो गई है। लोगों को अपने ऑफिस या अन्य जरूरी कामों के लिए देर हो रही है।

दिल्ली मेट्रो की पिंक लाइन जहां मुकुंदपुर से शिव विहार कॉलोनी तक जाती है, वहीं वॉयलेट लाइन कश्मीरी गेट से राजा नाहर सिंह मार्ग मेट्रो स्टेशन तक चलती है। दिल्ली मेट्रो की ग्रीन लाइन इंद्रलोक और कीर्तिनगर से बहादुरगढ़ के बीच संचालित है।


SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER