विश्व / ट्रम्प ने ओवल हाउस में दिवाली मनाई; हिंदू, जैन, सिख और बौद्ध अनुयायियों को शुभकामनाएं दीं

Dainik Bhaskar : Oct 26, 2019, 11:59 AM
वॉशिंगटन | राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को हिंदुओं, जैन, सिख और बौद्ध धर्म के अनुयायियों को दिवाली की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा- यह जश्न बताता है अमेरिका में धार्मिक आजादी है। यही इस देश का सिद्धांत भी है। इससे पहले ट्रम्प ने ओवल ऑफिस में भारतीय-अमेरिकी समूह के साथ दिवाली मनाई। हालांकि यहां मीडिया को प्रवेश नहीं दिया गया।

ट्रम्प ने कहा- मेरा प्रशासन यह सुनिश्चित करेगा कि हमारे संविधान के अनुरूप सभी धर्मों के लोगों के धार्मिक अधिकारों की रक्षा हो। दिवाली पर मैं और मेरी पत्नी मेलानिया आप सभी को प्रकाश के इस पर्व की शुभकामनाएं देते हैं।

यह अज्ञान पर ज्ञान की जीत का पर्व: ट्रम्प

उन्होंने कहा- अमेरिका और दुनियाभर में मौजूद हिंदू, जैन, सिख और बौद्ध धर्म के अनुयायियों के लिए यह पर्व एक अवसर है जो अंधकार पर प्रकाश की जीत का संदेश देता है। अज्ञान पर ज्ञान की, बुराई पर अच्छाई की जीत की बात करता है।

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER