इंसानियत को शर्मसार / 12 साल की मासूम को कैरोसिन डालकर जलाया, एक पौधा उखाड़ने की थी गलती

Zoom News : Mar 22, 2021, 09:45 AM
बेगूसराय: बिहार (Bihar) के बेगूसराय (Begusarai) जिले के बरौनी थाना इलाके से इंसानियत को शर्मसार करने वाला एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि यहां एक 12 साल की बच्ची को पौधा उखाड़ने पर कैरोसिन तेल डालकर उसे आग (Girl Burnt For Plucking A Plant) के हवाले कर दिया गया।

पौधा उखाड़ने पर दी खौफनाक सजा

बता दें कि 12 साल की मासूम को जलाने की वारदात के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। घटना के बाद आनन-फानन में बच्ची को हॉस्पिटल में एडमिट (Girl Burnt For Plucking A Plant) करवाया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

मासूम को कैरोसिन डालकर जलाया

पुलिस (Police) के एक अधिकारी ने बताया कि शिवरौना गांव में एक 12 साल की बच्ची अपने घर के बाहर खेल रही थी। इसी दौरान उसने अपने पड़ोसी सिकंदर यादव के घर में लगे कुंदरी (सब्जी) के पौधे को उखाड़ दिया।

आरोप है कि इसकी जानकारी मिलने के बाद सिकंदर और उसकी पत्नी कविता देवी ने बच्ची की जमकर पिटाई कर दी। जब इससे भी उनका मन नहीं भरा तो उन्होंने बच्ची के शरीर पर कैरोसिन तेल डालकर आग लगा दी।

आग में बुरी तरह से झुलस गई मासूम

बरौनी के एसओ सुरेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपी पति-पत्नी के खिलाफ बरौनी पुलिस स्टेशन में शनिवार को एफआईआर दर्ज करवाई गई। आग में बुरी तरह से झुलसी बच्ची को इलाज के लिए अस्पताल में एडमिट करवाया गया है।

उन्होंने कहा कि पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। जांच के बाद ही इस वारदात का सच सामने आएगा। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। सूत्रों का कहना है कि दोनों परिवारों में पहले से ही विवाद चल रहा है।

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER