Business / Elon Musk का पहले प्यार, अब इनकार पड़ा भारी, Twitter ने ठोका मुकदमा

सोशल मीडिया मंच Twitter को लेकर दुनिया के सबसे रईस अरबपति एलन मस्क का पहले प्यार, अब इनकार भारी पड़ सकता है। दरअसल, Twitter ने एलन मस्क पर 44 अरब डॉलर में कंपनी का अधिग्रहण पूरा करने का दबाव बनाने की खातिर मुकदमा किया है। इसकी जानकारी ट्विटर के निदेशक मंडल के अध्यक्ष ब्रेट टेलर ने दी है।

Business | सोशल मीडिया मंच Twitter को लेकर दुनिया के सबसे रईस अरबपति एलन मस्क का पहले प्यार, अब इनकार भारी पड़ सकता है। दरअसल, Twitter ने एलन मस्क पर 44 अरब डॉलर में कंपनी का अधिग्रहण पूरा करने का दबाव बनाने की खातिर मुकदमा किया है। इसकी जानकारी ट्विटर के निदेशक मंडल के अध्यक्ष ब्रेट टेलर ने दी है।

उन्होंने बताया कि एलन मस्क को अनुबंध दायित्वों के लिए जवाबदेह बनाने के लिए डेलावेयर कोर्ट ऑफ चांसरी में मुकदमा दायर किया गया है। इसमें आरोप लगाया गया है कि मस्क ने Twitter और उसके शेयरधारकों के प्रति दायित्वों का सम्मान नहीं किया क्योंकि जिस अनुबंध पर उन्होंने हस्ताक्षर किए थे उससे उनके निजी हित अब सध नहीं रहे थे।

Twitter ने कहा कि मस्क ने समझौते को रद्द करने पर स्पैम और फर्जी खातों के जो बहाने बनाए हैं वो गलत और योग्यता की कमी है। आपको बता दें कि एलन मस्क ने फर्जी खातों की सही जानकारी नहीं देने का आरोप लगाते हुए Twitter को 44 अरब डॉलर में खरीदने के समझौते को रद्द करने की घोषणा की थी।

वहीं, दूसरी ओर Twitter ने कहा था कि वह इस सौदे को बरकरार रखने के लिए टेस्ला के सीईओ एलन मस्क पर मुकदमा करेगी।